Apple पर लगा सैलरी में विमेन वर्कर्स से भेदभाव करने का आरोप 

अमेरिका के कैलिफोर्निया में यह मुकदमा Christine Jong और Samantha Salgado ने दर्ज कराया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जून 2024 18:19 IST
ख़ास बातें
  • एपल पर विमेन एंप्लॉयीज को पुरुषों से कम सैलरी देने का आरोप लगा है
  • कंपनी के खिलाफ दो विमेन एंप्लॉयीज ने मुकदमा दर्ज कराया है
  • इससे पहले भी कुछ कंपनियों पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं

अमेरिका के कैलिफोर्निया में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple की दो विमेन एंप्लॉयीज ने सैलरी को लेकर भेदभाव के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमे में कहा गया है कि कंपनी नए व्यक्ति की रिक्रूटमेंट करने पर यह देखती है कि उसे पिछले जॉब में कितनी सैलरी मिलती थी। यह एक समस्या हो सकती है क्योंकि स्टडीज से पता चला है कि महिलाओं को कई कंपनियों में अक्सर पुरुषों से कम सैलरी मिलती है। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के कैलिफोर्निया में यह मुकदमा Christine Jong और Samantha Salgado ने दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि अगर कंपनी पिछली जॉब की सैलरी के आधार पर यह तय करती है कि नए एंप्लॉयी को कितना पैकेज देना चाहिए तो महिलाओं को कम सैलरी मिल सकती है, चाहे वे पुरुषों के समान कार्य में हों। कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली ये दोनों विमेन एंप्लॉयीज ऐसी बहुत सी अन्य महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं जो वर्तमान में एपल में जॉब कर रही हैं या पहले कर चुकी हैं। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Samantha ने सैलरी में असमानता को लेकर कई बार आशंका जताई थी। हालांकि, एपल ने थर्ड-पार्टी जांच में उनकी और पुरुष सहकर्मियों की सैलरी में अंतर की पुष्टि होने के बाद ही उनकी सैलरी में बढ़ोतरी की थी लेकिन Samantha को पिछली सैलरी नहीं मिली थी। इस मुकदमे के बारे में एपल ने कोई टिप्पणी नहीं की है। 

एपल के मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro की जल्द इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री शुरू होगी। कंपनी ने वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में यह घोषणा की थी। Vision Pro को पिछले वर्ष WWDC में पेश किया गया था। इसकी बिक्री छह महीने बाद केवल अमेरिका मे शुरू की गई थी। कंपनी ने बताया है कि Vision Pro की 28 जून से इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री शुरू की जाएगी। इसके लिए चीन, जापान, सिंगापुर और हांगकांग में प्री-ऑर्डर 14 जून से शुरू होंगे। ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन में इसके लिए प्री-ऑर्डर 28 जून से दिए जा सकेंगे। एपल के CEO, Tim Cook ने कहा था, "विजन प्रो के लिए काफी उत्साह है और हम दुनिया भर के कस्टमर्स के लिए स्पैटिअल कंप्यूटिंग का मैजिक पेश कर खुश हैं।" विजन प्रो का शुरुआती प्राइस 3,499 डॉलर का है। यह तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.