Apple पर जासूसी में मदद करने का आरोप, इस बड़े देश ने बैन किए आईफोन

iPhone Ban : रूसी अधिकारियों को लगता है कि iPhones अब सेफ नहीं हैं और इसके दूसरे विकल्‍प तलाशने की जरूरत है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जुलाई 2023 17:29 IST
ख़ास बातें
  • रूस ने ऐपल डिवाइसेज को किया बैन
  • सरकारी अधिकारी नहीं कर पाएंगे इस्‍तेमाल
  • आम लोगों के इस्‍तेमाल करने पर रोक नहीं

रूसी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भरोसा है अमेरिका वायरटैपिंग के लिए अपने उपकरणों का इस्‍तेमाल कर सकता है।

iPhone Ban : अमेरिका और रूस के बीच तनातनी जगजाहिर है। रूस की इंटेलिजेंस सर्विस का कहना है कि ऐपल (Apple) जासूसी करने में अमेरिकी सरकार की मदद कर रही है। खतरे को भांपते हुए रूसी अधिकारियों को आईफोन समेत दूसरी ऐपल डिवाइस इस्‍तेमाल करने से बैन कर दिया गया है। अब रूस के अधिकारी सरकारी कामों के लिए ऐपल की डिवाइसों का यूज नहीं कर पाएंगे। फाइनेंशियल टाइम्‍स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 

रिपोर्ट के अनुसार, रूसी अधिकारियों को लगता है कि iPhones अब सेफ नहीं हैं और इसके दूसरे विकल्‍प तलाशने की जरूरत है। रूसी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भरोसा है अमेरिका वायरटैपिंग के लिए अपने उपकरणों का इस्‍तेमाल कर सकता है। रूस की इंटेल‍िजेंस लंबे वक्‍त से अपने अफसरों के लिए चिंतित है, क्‍योंकि वो जरूरी कामों के लिए आईफोन का इस्‍तेमाल करते हैं। 

रूस के सिक्‍योरिटी और इंटेलिजेंस एक्‍सपर्ट एंड्री सोलातोव के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि अमेरिकी आईफोन का इस्तेमाल वायरटैपिंग के लिए कर सकते हैं। रूस में इस फैसले का विरोध भी हो सकता है क्‍योंकि अधिकारी लंबे वक्‍त से आईफोन इस्‍तेमाल कर रहे हैं और यह उनकी पसंदीदा डिवाइस है। 

ऐपल पर जासूसी करने का आरोप रूस ने पिछले महीने ही लगा द‍िया था। तभी से यह माना जा रहा था कि रूस इसके खिलाफ कोई सख्‍त कदम उठा सकता है। रूस इंटेलिजेंस को जांच में पता चला था कि हजारों आईफोन कथ‍ित तौर पर ऐसे मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर से संक्रमित थे, जिससे पता चलता है कि ऐपल और अमेरिकी सिक्‍योरिटी एजेंसियों के बीच सहयोग है। 
Advertisement

हालांकि रूसी अधिकारियों ने कोई सबूत पेश नहीं किया, लेकिन दावा किया वाइट हाउस हाउस इसमें शामिल है। रूस की कार्रवाई में गौर करने वाली बात है कि सिर्फ कामकाजी मकसद के लिए रूसी अधिकारी आईफोन इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे। पर्सनल यूज के लिए ऐपल की डिवाइस इस्‍तेमाल हो सकेंगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Russia, Apple, IPhone, Russia banned iPhone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.