• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो

ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो

रूस के एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में ह्यूमनॉइड रोबोट कंसल्टेंट ने ग्राहक पर हमला कर दिया है।

ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो

Photo Credit: X/RT

रूस के एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में ह्यूमनॉइड रोबोट कंसल्टेंट ने ग्राहक पर हमला कर दिया है।

ख़ास बातें
  • सीसीटीवी फुटेज रूस के सारातोव में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर का है।
  • रूस के एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में रोबोट कंसल्टेंट ने ग्राहक पर हमला किया।
  • इंटरनेट पर लोग साइंस फिक्शन फिल्म टर्मीनेटर की घटना से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रूस के एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में ह्यूमनॉइड रोबोट कंसल्टेंट ने ग्राहक पर हमला कर दिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे पहले ग्राहक ने रोबोट कंसल्टेंट को धक्का दिया था, जिसके बाद उसने ग्राहक को लात मारना शुरू कर दिया। इस घटना को सोशल मीडिया पर लोग साइंस फिक्शन फिल्म टर्मीनेटर की घटना से जोड़ रहे हैं। रोबोट का इस्तेमाल इंसानों की मदद और इंसानों द्वारा किए जाने वाले काम को तेजी से करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन इस तरह की घटना हमेशा ये सवाल पैदा कर देती हैं कि क्या सचमुच रोबोट इंसानों की मदद करेंगे या फिर उनके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

X पर वायरल सीसीटीवी फुटेज रूस के सारातोव में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर का है। जहां ब्लैक टी-शर्ट पहले ग्राहक ने रोबोट कंसल्टेंट को जब धक्का दिया तो उसने ग्राहक को लात मारना शुरू कर दिया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि पहले ग्राहक रोबोट को छूता है, जिसके बाद रोबोट पलटकर उसे लात मारता हुआ नजर आता है। हालांकि, अभी तक रोबोट के मेकर या निर्माता के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। इसके अलावा ग्राहक की पहचान और स्टोर द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

इसके बाद रोबोट लगातार हमले के मोड में चलता रहता है और आस-पास के लोग उसे देखते रहते हैं, जब उसे बंद करने का प्रयास किया जाता है तो जाकर वह रुकता है। रोबोट को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है और उसे बंद करना पड़ता है।

सोशल मीडिया पर लोगों की गजब प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों का कहना कि आखिरकार रोबोट कैसे इंसानों से बदला लेंगे।

एक यूजर ने कमेंट किया कि रोबोट को अपने डिफेंड करने का अधिकार है, क्योंकि उसे पहले धक्का दिया गया

दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि चिट्टी मोड एक्टिवेटेड

तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि आखिर इस रोबोट को मार्शल आर्ट्स के लिए प्रोग्राम क्यों किया गया

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि रोबोट की ये गड़बड़ियों से मुझे बहुत हंसी आती है... हालांकि, रोबोट ने छुए जाने पर विरोध किया...

एक यूजर ने कमेंट किया कि यह बहुत फनी है। यह रोबोट हर ग्रुप के उस दोस्त जैसा है जो सबसे कमजोर होने के बाद भी हमेशा लड़ाई-झगड़े के लिए तैयार रहता है और बाकी लोगों को उसे रोकना पड़ता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Robot, Russia, Humanoid Robot, Robot Fight
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »