iPhone 17 को Flipkart Big Shopping Utsav Sale में डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
Photo Credit: Apple
iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
फेस्टिवल सीजन के मौके पर Flipkart Big Shopping Utsav Sale चल रही है। सेल के दौरान स्मार्टफोन्स से लेकर अन्य डिवाइसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान आदि पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। एक बार फिर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 पर बेहतरीन डील आ गई है, जिसमें कीमत में कटौती से लेकर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस शामिल है। अगर आप iPhone 17 को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
iPhone 17 (256GB) ई-कॉमर्स साइट पर ₹88,999 में उपलब्ध हो रहा है, जबकि एप्पल की वेबसाइट पर कीमत ₹99,990 है। सेल के दौरान फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹84,999 हो जाएगी। इसके अलावा अगर एक्सचेंज ऑफर में फोन दिया जाता है तो ₹5,000 अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, जिससे कीमत कम होकर ₹79,999 हो जाएगी। एक्सचेंज में पुराना फोन देने पर ₹67,300 की बचत हो सकती है। एप्पल की आधिकारिक साइट के मुकाबले में यह फोन ₹19,999 सस्ता मिल रहा है।
iPhone 17 के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा है।
इस आईफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इस आईफोन में Apple A19 चिपसेट दिया गया है।
यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
इस आईफोन में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
iPhone 17 धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।
इस आईफोन में सेफ्टी के लिए इमरजेंसी एसओएस और क्रैश डिटेक्शन फीचर्स दिए गए हैं।
इस आईफोन की लंबाई 149.6 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999