Apple पर जासूसी में मदद करने का आरोप, इस बड़े देश ने बैन किए आईफोन

iPhone Ban : रूसी अधिकारियों को लगता है कि iPhones अब सेफ नहीं हैं और इसके दूसरे विकल्‍प तलाशने की जरूरत है।

Apple पर जासूसी में मदद करने का आरोप, इस बड़े देश ने बैन किए आईफोन

रूसी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भरोसा है अमेरिका वायरटैपिंग के लिए अपने उपकरणों का इस्‍तेमाल कर सकता है।

ख़ास बातें
  • रूस ने ऐपल डिवाइसेज को किया बैन
  • सरकारी अधिकारी नहीं कर पाएंगे इस्‍तेमाल
  • आम लोगों के इस्‍तेमाल करने पर रोक नहीं
विज्ञापन
iPhone Ban : अमेरिका और रूस के बीच तनातनी जगजाहिर है। रूस की इंटेलिजेंस सर्विस का कहना है कि ऐपल (Apple) जासूसी करने में अमेरिकी सरकार की मदद कर रही है। खतरे को भांपते हुए रूसी अधिकारियों को आईफोन समेत दूसरी ऐपल डिवाइस इस्‍तेमाल करने से बैन कर दिया गया है। अब रूस के अधिकारी सरकारी कामों के लिए ऐपल की डिवाइसों का यूज नहीं कर पाएंगे। फाइनेंशियल टाइम्‍स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 

रिपोर्ट के अनुसार, रूसी अधिकारियों को लगता है कि iPhones अब सेफ नहीं हैं और इसके दूसरे विकल्‍प तलाशने की जरूरत है। रूसी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भरोसा है अमेरिका वायरटैपिंग के लिए अपने उपकरणों का इस्‍तेमाल कर सकता है। रूस की इंटेल‍िजेंस लंबे वक्‍त से अपने अफसरों के लिए चिंतित है, क्‍योंकि वो जरूरी कामों के लिए आईफोन का इस्‍तेमाल करते हैं। 

रूस के सिक्‍योरिटी और इंटेलिजेंस एक्‍सपर्ट एंड्री सोलातोव के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि अमेरिकी आईफोन का इस्तेमाल वायरटैपिंग के लिए कर सकते हैं। रूस में इस फैसले का विरोध भी हो सकता है क्‍योंकि अधिकारी लंबे वक्‍त से आईफोन इस्‍तेमाल कर रहे हैं और यह उनकी पसंदीदा डिवाइस है। 

ऐपल पर जासूसी करने का आरोप रूस ने पिछले महीने ही लगा द‍िया था। तभी से यह माना जा रहा था कि रूस इसके खिलाफ कोई सख्‍त कदम उठा सकता है। रूस इंटेलिजेंस को जांच में पता चला था कि हजारों आईफोन कथ‍ित तौर पर ऐसे मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर से संक्रमित थे, जिससे पता चलता है कि ऐपल और अमेरिकी सिक्‍योरिटी एजेंसियों के बीच सहयोग है। 

हालांकि रूसी अधिकारियों ने कोई सबूत पेश नहीं किया, लेकिन दावा किया वाइट हाउस हाउस इसमें शामिल है। रूस की कार्रवाई में गौर करने वाली बात है कि सिर्फ कामकाजी मकसद के लिए रूसी अधिकारी आईफोन इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे। पर्सनल यूज के लिए ऐपल की डिवाइस इस्‍तेमाल हो सकेंगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Russia, Apple, IPhone, Russia banned iPhone

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »