ईरान में इंटरनेट पहुंचाने के लिए अमेरिका से फंड का इंतजार

अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट, दोनों राजनीतिक दलों के सीनेटर्स और अन्य एजेंसियों ने ईरान में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) की फंडिंग का पक्ष लिया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 फरवरी 2026 19:49 IST
ख़ास बातें
  • ईरान में प्रदर्शनों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने इंटरनेट को ब्लॉक किया है
  • अमेरिका इन प्रदर्शनों का अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन कर रहा है
  • ईरान में VPNs की डिमांड 75 लाख से बढ़कर लगभग 2.5 करोड़ VPNs की हो गई है

सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों पर रोक लगाने के लिए ईरान में इंटरनेट को ब्लॉक किया गया है

पिछले कुछ महीनों से ईरान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए सरकार ने इंटरनेट को ब्लॉक करने जैसे कदम उठाए हैं। अमेरिका की ओर से इन प्रदर्शनों का अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन किया जा रहा है। ईरान के नागरिकों तक इंटरनेट एक्सेस पहुंचाने के लिए अमेरिकी एजेंसियां फंड जुटाने का तरीका खोज रही हैं। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट, दोनों राजनीतिक दलों के सीनेटर्स और अन्य एजेंसियों ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) की फंडिंग का पक्ष लिया था। इसके अलावा ईरान की सरकार की ओर से इंटरनेट पर लगाए गए प्रतिबंधों का हल निकालने के लिए एंटी-सेंसरशिप टेक्नोलॉजी प्रोग्राम पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, इसके लिए Open Technology Fund में एक करोड़ डॉलर हासिल करने के तरीके को लेकर अमेरिकी एजेंसियों के बीच असहमति है। कई देशों में ऑनलाइन सेंसरशिप से निपटने के तरीकों के लिए Open Technology Fund की ओर से वित्तीय मदद दी जाती है। 

ईरान में VPNs की डिमांड लगभग 75 लाख से बढ़कर लगभग 2.5 करोड़ VPNs की हो गई है। Open Technology Fund की प्रेसिडेंट, Laura Cunningham ने बताया कि इसका समाधान नहीं होने पर ईरान के कई लोगों को आगामी सप्ताहों में सुरक्षित तरीके से इंटरनेट नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, "अगर हमें ये फंड जल्द नहीं मिलता तो हमें अगले सप्ताह ईरान में लाखों VPN यूजर्स के कनेक्शन बंद करने का मुश्किल फैसला करना होगा।" 

हाल ही में बिलिनेयर Elon Musk की SpaceX ने ईरान में Starlink की इंटरनेट सर्विस मुफ्त देने की पेशकश की थी।  इस सर्विस का इस्तेमाल वही लोग कर सकेंगे जिनके पास इसके लिए रिसीवर मौजूद हैं। सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली स्टारलिंक की कई देशों में मौजूदगी है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने ईरान के लोगों से प्रदर्शनों को जारी रखने के लिए कहा है। ट्रंप ने स्टारलिंक से भी बात कर उसे कम्युनिकेशन को बहाल करने में मदद के लिए कहा था। ईरान में स्टारलिंक पर बैन लगा है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग छिपे हुए तरीके से इसकी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। इससे पहले भी मस्क ने भूराजनितिक विवादों वाले कुछ यूक्रेन जैसे देशों में स्टारलिंक की सर्विस मुफ्त उपलब्ध कराई थी। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.