अमेज़न सेल: वनप्लस 2, मोटो जी4 प्लस समेत कई प्रोडक्ट मिल रहे हैं सस्ते में

अमेज़न सेल: वनप्लस 2, मोटो जी4 प्लस समेत कई प्रोडक्ट मिल रहे हैं सस्ते में
ख़ास बातें
  • मी मैक्स प्राइम भी एक्सचेंज ऑफर में उपलब्ध है
  • अमेज़न सेल में मोटो जी4 प्लस पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है
  • वनप्लस 2 की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है
विज्ञापन
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दूसरे सीज़न का आज आखिरी दिन है। इसका मतलब है कि आज रात ये ऑफर मिलना बंद हो जाएंगे। अमेज़न वनप्लस 2, मोटो जी4 प्लस, कूलपैड मेगा 2.5डी समेत कई स्मार्टफोन व प्रोडक्ट पर छूट दे रही है।

अमेज़न सेल के तहत, मोटो जी4 प्लस पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है और यह फोन 10.499 रुपये में उपलब्ध है। कूलपैड मेगा 2.5डी स्मार्टफोन 1,000 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये में मिल रहा है। मोटो जी4 प्ले की खरीदारी पर अमेज़न 1,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड (कैश ऑन डिलिवरी वाले ग्राहकों के लिए नहीं) दे रही है।

वनप्लस 2 की कीमत 3,000 रुपये तक कम हो गई है और यह फोन अमेज़न इंडिया पर 19,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा इस सेल में सैमसंग ऑन5 प्रो स्मार्टफोन 9,190 रुपये की जगह 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। शाओमी मी मैक्स प्राइम स्मार्टफोन भी अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में खरीदने के लिेए उपलब्ध है।

अमेज़न ने इन सभी स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी पेश किया है। इसके अलावा बजाज फिनज़र्व कार्ड के साथ खरीदारी करने पर इन सभी स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा सिटीबैंक कार्ड के जरिए (न्यूनतम 3,000 रुपये का ट्रांजेक्शन और 2,000 रुपये का अधिकतम कैशबैक) ऐप से खरीदारी करने पर 15 प्रतिशत कैशबैक और डेस्कटॉप साइट से 10 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। कई प्रोडक्ट खरीदने पर किंडल ईबुक डिस्काउंट, जियो वेलकम ऑफर, और एयरटेल व वोडाफोन के डेटा प्लान ऑफर भी दिया जा रहा है।

इसके अलावा अमेज़न सेल के तहत कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक व एक्सेसरी पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। आज आखिरी दिन अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए एक्सबॉक्स वन कंसोल 25,990 रुपये (एमआरपी 45,990 रुपये) में उपलब्ध है। हालांकि, अब सभी यूनिट का स्टॉक खत्म हो गया है और प्राइम मेंबर वेटलिस्ट ज्वॉइन कर अपना भाग्य आजमा सकते हैं। किंडल पेपरव्हाइट 10,999 रुपये की जगह 8,999 रुपये में उपलब्ध है। अमेज़न की इस सेल में पेन ड्राइव पर भी 50 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।

अमेज़न का दावा है कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के तहत अब तक 1.5 करोड़ से ज्यादा यूनिट बेची जा चुकी हैं। 12 घंटे के अंदर 100 करोड़ पेजव्यू मिले और कंपनी का कहना है कि वेबसाइट पर पिछले साल की तुलना में इस बार सेल में आधे दिन में ही ज्यादा यूनीक विज़िटर देखने को मिले। अमेज़न का कहना है कि इस सेल में पिछले साल की तुलना में सातगुना ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »