Amazon घर आकर ले रहा है 2 हजार के नोट, बैंक जाने का झंझट नहीं, बस ये करना होगा

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को अमेजन ऐप पर वीडियो KYC पूरा करना होगा, जिसमें लगभग 5-10 मिनट का समय लगता है।

Amazon घर आकर ले रहा है 2 हजार के नोट, बैंक जाने का झंझट नहीं, बस ये करना होगा

Amazon Pay की इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको ऐप पर अपना KYC पूरा करना होगा

ख़ास बातें
  • यूजर्स कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर के दौरान इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं
  • ऑर्डर लाने वाले डिलीवरी एजेंट को दे सकते हैं कैश
  • कैश कुछ ही मिनटों में अमेजन पे बैलेंस में जमा कर दिया जाएगा
विज्ञापन
मई में रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की था और इन्हें बैंक में वापस जमा कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। केंद्रीय बैंक द्वारा 2 हजार रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान होने के साथ ही लोगों ने बैंकों के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, लोगों की सहूलियत के लिए अब, Amazon Pay ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसमें लोग घर बैठे अमेजन डिलीवरी एजेंट को 2,000 रुपये के नोट दे सकते हैं और उतना पैसा उनके अमेजन पे वॉलेट में जोड़ दिया जाएगा।

Amazon Pay के अनुसार, यूजर्स उनके आने वाले कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर के दौरान अमेजन डिलीवरी एजेंट को 2,000 रुपये के नोट सौंप सकते हैं। Amazon Pay की 'कैश लोड एट डोरस्टेप' सर्विस के साथ, जिन लोगों की अमेजन पे के लिए KYC हो चुकी हैं, वे उनके अपकमिंग कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर के दौरान अपने Amazon Pay बैलेंस में लोड करने के लिए डिलीवरी एजेंट को 2,000 रुपये के नोट के रूप में अतिरिक्त कैश दे सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक बचे हुए कैश को भी अमेजन पे बैलेंस में बदल सकते हैं। 

ई-कॉमर्स दिग्गज का कहना है कि ग्राहक 2,000 रुपये के नोट सहित प्रति माह 50,000 तक कैश जमा कर सकते हैं। 

इस मौके पर अमेजन पे इंडिया के पूर्णकालिक निदेशक, विकास बंसल ने कहा, “दरवाजे पर डिलीवरी एजेंटों को कैश सौंपे जाने के साथ आपके अमेजन पे बैलेंस को टॉप अप करने की सुविधा भारत में फुल KYC ग्राहकों के लिए उपलब्ध हमारी अनूठी सेवाओं में से एक है।"

बता दें कि RBI अपनी 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत 30 सितंबर, 2023 तक 2,000 रुपये के नोट वापस ले रहा है।
 

कैसे उठाएं इस सुविधा का लाभ?

अमेजन पे के अनुसार, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को अमेजन ऐप पर वीडियो KYC पूरा करना होगा, जिसमें लगभग 5-10 मिनट का समय लगता है। केवाईसी के पूरा होने के बाद, अपने अगले कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर के दौरान आप आसानी से करेंसी नोट डिलीवरी एजेंट को सौंप सकते हैं। 

अपडेटेड बैलेंस कुछ ही समय बाद ग्राहक के अमेजन पे बैलेंस में दिखना शुरू हो जाएगा। इसके बाद, ग्राहक एक मिनट के अंदर अपने बैलेंस अकाउंट पर एक यूपीआई हैंडल बना सकते हैं और किसी को भी, कहीं भी भुगतान करना शुरू कर सकते हैं। ग्राहक दुकानों में किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान कर सकते हैं या किसी भी फोन नंबर को पैसे भेज सकते हैं। इसके अलावा, बैलेंस का इस्तेमाल ऑनलाइन ऐप्स में अमेजन पे को पेमेंट ऑप्शन चुनकर भी किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »