Amazon पर लगा स्मार्टफोन्स के जरिए कंज्यूमर्स की निगरानी करने का आरोप

इससे पहले भी कुछ बड़ी रिटेल कंपनियों के खिलाफ इस प्रकार के कानूनी मामले दाखिल किए जा चुके हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जनवरी 2025 15:47 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका की एक अदालत में कंपनी के खिलाफ शिकायत की गई है
  • एमेजॉन पर कंज्यूमर्स का जियोलोकेशन डेटा एकत्र करने का आरोप है
  • इससे पहले भी कुछ बड़ी रिटेल कंपनियों के खिलाफ इस प्रकार के आरोप लगे हैं

कंपनी के खिलाफ अमेरिका में शिकायत दर्ज कराई गई है

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon पर कंज्यूमर्स के स्मार्टफोन्स के जरिए उनके मूवमेंट्स को सीक्रेट तरीके से ट्रैक करने और एकत्र किए गए डेटा को बेचने का आरोप लगा है। इस बारे में एक कानूनी मामले में बताया गया है कि कंपनी ने बड़ी संख्या में ऐप डिवेलपर्स को उनके ऐप्स में एम्बेड करने के लिए Amazon Ads SDK कोड उपलब्ध कराया है। 

अमेरिका में San Francisco की अदालत में दाखिल की गई शिकायत में कहा गया है कि एमेजॉन ने कंज्यूमर्स के निवास, कार्य, शॉपिंग और विजिट को लेकर बड़ी मात्रा में जियोलोकेशन डेटा एकत्र किया है। इससे कंज्यूमर्स के बारे में संवेदनशील जानकारी का खुलासा हुआ है। इस शिकायत के अनुसार, "एमेजॉन ने कंज्यूमर्स की जानकारी और सहमति के बिना उनके बारे में बड़ी मात्रा में व्यक्तिगत जानकारी हासिल की है।" 

यह शिकायत कैलिफोर्निया के निवासी Felix Kolotinsky ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि एमेजॉन ने उनके मोबाइल पर 'Speedtest by Ookla' के जरिए उनकी व्यक्तिगत जानकारी हासिल की है। Felix ने कहा है कि कंपनी का यह आचरण कैलिफोर्निया के अनधिकृत कंप्यूटर एक्सेस के खिलाफ कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कैलिफोर्निया के लाखों लोगों के लिए हर्जाने की मांग की है। एमेजॉन ने इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। पिछले कुछ वर्षों से कंज्यूमर्स और रेगुलेटर्स यह शिकायत करते रहे हैं कि उनके स्मार्टफोन्स से बिना सहमति के इनफॉर्मेशन लेकर कंपनियां प्रॉफिट कमाने का प्रयास कर रही हैं। 

इससे पहले भी कुछ बड़ी कंपनियों के खिलाफ इस प्रकार के कानूनी मामले दाखिल किए जा चुके हैं। भारत में भी एमेजॉन के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। हाल ही में एमेजॉन और Flipkart के खिलाफ कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की जांच को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट को ट्रांसफर किया है। इन याचिकाओं में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट के कथित तौर पर कॉम्पिटिशन के खिलाफ कारोबारी तरीकों की CCI की ओर से जांच को चुनौती गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट इस मामले की जल्द सुनवाई करने का निर्देश दिया है। इन ई-कॉमर्स कंपनियों और CCI ने इस मामले को सुनवाई के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट को ट्रांसफर करने पर सहमति दी थी। CCI ने इन कंपनियों की जांच को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई करने का निवेदन किया था। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.