Amazon Great Indian Festival Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप और बहुत से प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट

एमेजॉन की फेस्टिव सेल में सैमसंग, वनप्लस और रेडमी जैसे बहुत से ब्रांड्स के मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 22:08 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए सेल 26 सितंबर को मध्य रात्रि से शुरू होगी
  • इस सेल की शुरुआत सभी कस्टमर्स के लिए 27 सितंबर को होगी
  • इसमें चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा

इस सेल में चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर्स के साथ ही नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प होगा

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल की तिथि की घोषणा कर दी है। इस सेल की शुरुआत सभी कस्टमर्स के लिए 27 सितंबर को होगी। हालांकि, एमेजॉन के प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 26 सितंबर को मध्य रात्रि से शुरू हो जाएगी। इसमें बैंक ऑफर्स के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट लिया जा सकेगा। इसके अलावा Amazon Pay UPI पर 1,000 रुपये के न्यूनतम ऑर्डर पर 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस सेल में चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर्स के साथ ही नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प होगा। 
Advertisement

एमेजॉन की सेल में मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें OnePlus Nord CE4 Lite, Samsung Galaxy S23 Ultra, Redmi 13C, iQOO Z9x 5G, Realme 70x, Xiaomi 14 Civi, Motorola Razr 50 और Tecno Pova 6 Neo जैसे बहुत से स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स मिल सकती हैं। इसमें OnePlus Open को 99,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस प्राइस में बैंक डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स शामिल हो सकते हैं। OnePlus ने अगस्त में देश में OnePlus Open Apex Edition को लॉन्च किया था। इसके 16 GB + 1 TB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 1,49,999 रुपये का है। एमेजॉन की सेल में यह स्मार्टफोन भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। 

इस सेल में iQOO Z9 Lite, iQOO Z9 5G और iQOO Z7 Pro के लिए शुरुआती डील्स लाइव हो चुकी हैं। iQOO Z9 Lite के 4 GB + 128 GB वेरिएंट को 10,499 रुपये के प्राइस पर लॉन्च किया गया था। एमेजॉन की सेल में इसे 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा iQOO Z9x के 4 GB + 128 GB वेरिएंट को 12,999 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 10,749 रुपये में खरीदने का मौका है। इस सेल में स्टैंडर्ड लैपटॉप्स पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट उपलब्ध होगा। इसमें गेमिंग लैपटॉप्स के प्राइसेज 39,990 रुपये से शुरू होंगे। इस सेल में Asus TUF Ryzen 7 3050 जैसे लैपटॉप्स को 70,000 रुपये से कम में और Dell 15 लैपटॉप को 40,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका मिलेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  2. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  3. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  4. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  5. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  6. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  7. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  9. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  10. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.