Air Purifier Plants : Delhi का AQI ‘खतरनाक’, प्रदूषण से बचाएंगे ये पौधे, खरीदें ऑनलाइन

Air Purifier Plants : दिल्‍ली में प्रदूषण का स्‍तर कम होने का नाम नहीं ले रहा।

Air Purifier Plants : Delhi का AQI ‘खतरनाक’, प्रदूषण से बचाएंगे ये पौधे, खरीदें ऑनलाइन

Photo Credit: amazon

प्‍यूरीफायर प्‍लांट्स ऑनलाइन भी खरीदे जा सकते हैं।

ख़ास बातें
  • दिल्‍ली में प्रदूषण का स्‍तर खतरनाक
  • एयर प्‍यूरीफायर प्‍लांट्स होंगे मददगार
  • ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं प्‍लांट्स
विज्ञापन
Delhi AQI : दिल्‍ली में प्रदूषण का स्‍तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। दिवाली में हुई आतिशबाजी के बाद से दिल्‍लीवाले ‘जहरीली हवा' में सांस लेने को मजबूर हैं। प्रदूषण से बचने के लिए लोग घर में एयर प्‍यूरीफायर्स का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। घर से बाहर निकलने पर मास्‍क लगा रहे हैं। प्रदूषण से बचने में एयर प्‍यूरीफायर प्‍लांट्स भी मददगार हो सकते हैं। इन्‍हें घर में रखने से हवा को शुद्ध करने में मदद मिलेगी। ये प्‍लांट्स ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। 
 

एरेका पाम (Areca Palm)

एरेका पाम एक छोटा प्‍लांट है, जिसे घर में रखकर हवा को शुद्ध करने में मदद मिलती है। खबर लिखे जाने तक एमेजॉन पर यह प्‍लांट 399 रुपये में लिस्‍ट था। यह प्‍लांट देखने में भी खूबसूरत है। यह अपने आसपास के इलाके में कार्बन डाइ ऑक्‍साइड के स्‍तर को कम करता है। वेबसाइट कहती है कि इस प्‍लांट को रखरखाव की कम जरूरत होती है और हफ्ते में सिर्फ 2 बार पानी देना पड़ता है। 
अभी खरीदें : Rs 399
 

लिली (Lily)

लिली एक खूबसूरत प्‍लांट है। एमेजॉन पर यह 399 रुपये में लिस्‍ट है। प्‍लांट का साथ प्‍लास्टिक पॉट और 5 ग्राम खाद भी मिल जाती है। लिली के फूल काफी पसंद किए जाते हैं। यह प्‍लांट ना सिर्फ घर की खूबसूरती को बढ़ाता है बल्कि अपने आसपास की हवा को भी साफ करता है। खास है कि यह प्‍लांट कार्बन डाईऑक्‍साइड के साथ-साथ अन्‍य जहरीली गैसों पर भी प्रभावी है। 
अभी खरीदें : Rs 399
 

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्‍लांट बेहद कॉमन प्‍लांट है। यह हर घर में देखने को मिल जाता है। मनी प्‍लांट ना सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि घर की हवा को साफ रखने में भी मददगार है। इसे तो कहा ही जाता है एयर प्‍यूरीफायर प्‍लांट। मनी प्‍लांट की कटिंग लगाई जा सकती है। हालांकि अगर आप एक तैयार प्‍लांट चाहते हैं, तो ऑनलाइन ले सकते हैं। एमेजॉन पर इसकी एक वैरायटी 329 रुपये में लिस्‍ट है। 
अभी खरीदें : Rs 329
 

बम्बू पाम प्लांट (Bamboo Palm Plant)

बम्बू पाम प्‍लांट घर की हवा को साफ रखने में मददगार हो सकता है। यह आपके घर के आसपास की हानिकारक गैसों को सोख लेता है। धूल के कणों को भी यह कम करता है। एमेजॉन पर यह प्‍लांट 514 रुपये पर लिस्‍ट है। वेबसाइट के अनुसार यह आसानी से ग्रो हो सकता है। मेंटनेंस भी ज्‍यादा नहीं करना होता। देखने में भी आकर्षक है और ड्यूरेबल है। 
अभी खरीदें : Rs 514
 

एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा के प्‍लांट को कई तरह से इस्‍तेमाल किया जाता है। लोग इसे अपने चेहरे पर लगाते हैं। कई शुगर के मरीज भी इसे यूज करते हैं। यह प्‍लांट प्रदूषण से लड़ने में भी मददगार है। रिपोर्टों के अनुसार यह हवा से फॉर्मल्डेहाइड और बेंजीन को साफ करने में मदद करता है। यह हवा से धूल और एलर्जी को भी खत्‍म करता है। एमेजॉन पर यह प्‍लांट 199 रुपये में लिस्‍ट है। 
अभी खरीदें : Rs 199
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »