AI से स्कैम का नया तरीका, पुलिसवाला बनकर ठगने की कोशिश कर रहे जालसाज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की एक यूजर Kaveri ने एक पोस्ट में अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मार्च 2024 19:36 IST
ख़ास बातें
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से स्कैम के नए तरीके खोजे जा रहे हैं
  • केंद्र सरकार ने भी इसे लेकर चेतावनी दी थी
  • कुछ मशहूर हस्तियों के डीपफेक वीडियो में भी AI का इस्तेमाल हुआ था

इन स्कैम में आवाज को क्लोन कर लोगों को डराया जा रहा है

पिछले कुछ महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से स्कैम के मामले बढ़े हैं। इसमें आवाज को क्लोन कर भी लोगों से ठगी करने की कोशिश हो रही है। इसी तरह के एक मामले में एक महिला को एक जालसाज ने पुलिसवाला बनकर ठगने की कोशिश की थी। हालांकि, इस महिला की समझबूझ के कारण वह जालसाज नाकाम हो गया। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की एक यूजर Kaveri ने एक पोस्ट में अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल किया गया था। जब उन्होंने इस कॉल को उठाया तो एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसवाला बताकर उनकी बेटी के खतरे में होने की बात कही। इस कॉल पर उनकी बेटी की आवाज की भी लगभग हुबहु नकल कर उनसे बात कराई गई थी। इससे इस स्कैम में AI का इस्तेमाल होने का पता चल रहा है। कावेरी ने बताया, "मुझे एक अज्ञात नंबर से काल मिली थी। आमतौर पर, मैं अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल को नहीं उठाती लेकिन मैंने इस कॉल का उत्तर दिया। दूसरी ओर से एक व्यक्ति ने कहा वह पुलिसवाला है और मुझसे पूछा कि क्या मैं जानती हूं कि मेरी बेटी कहां है।" 
Advertisement

कावेरी को इस व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसने अपने तीन दोस्तों के साथ एक विधायक के बेटे का आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। कावेरी को जल्द यह पता चल गया कि उनके साथ स्कैम किया जा रहा है और उन्होंने कॉल रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी से बात कराने का निवेदन किया। कावेरी ने बताया कि इसके बाद वह व्यक्ति नाराज हो गया। हालांकि, उसने एक रिकॉर्डिंग सुनाई जिसमें उनकी बेटी जैसी आवाज में कोई लड़की बचाने की गुहार लगा रही थी। उस नकली पुलिसवाले ने उनकी बेटी को छोड़ने और मामले को रफादफा करने के लिए उनसे रकम की मांग की। कावेरी ने अपनी बेटी से ठीक तरीके से बात कराने को कहा तो वह गुस्से में आ गया। 

उस जालसाज ने कावेरी से कहा कि वह उनकी बेटी को ले जा रहा है। कावेरी ने बताया,  "मैंने कहा वह उसे ले जा सकता है और मैं हंसने लगी। इसके बाद उस व्यक्ति ने कॉल को काट दिया।" कावेरी ने बताया कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से उनकी बेटी की आवाज की नकल कर उनसे ठगी करने की कोशिश थी। इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान गया है और कुछ यूजर्स ने कमेंट्स में अपने साथ हुई ऐसी घटनाओं की जानकारी दी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  2. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  3. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  5. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  6. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  8. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  9. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  10. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.