सिंगल चार्ज में 250Km चलने वाली eKUV को इस साल लॉन्‍च करेगी महिंद्रा!

महिंद्रा इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम करना चाहेगी, जो इसे Tata Tigor EV का अच्‍छा कॉम्पिटीटर बना देगी।

सिंगल चार्ज में 250Km चलने वाली eKUV को इस साल लॉन्‍च करेगी महिंद्रा!

Photo Credit: etauto.com

महिंद्रा जिन इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स से मार्केट में दम दिखा रही है, उनमें ई-वेरिटो कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक सेडान शामिल है।

ख़ास बातें
  • ऑटो एक्‍स्‍पो 2020 में कंपनी ने तीन कॉन्‍सेप्‍ट EV दिखाई थीं
  • इनमें से एक eKUV100 थी
  • कहा जा रहा है कि इस साल कंपनी यह इलेक्ट्रिक व्‍हीकल लॉन्‍च कर सकती है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में महिंद्रा (Mahindra) ने शुरुआत से ही जोर-आजमाइश की है। ये सेगमेंट अब हॉट हो गया है और तमाम ब्रैंड्स महिंद्रा को तगड़ी चुनौती पेश करते हुए आगे निकल गए हैं, खासतौर पर टाटा। नई चुनौतियों और इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट में उभरी उम्‍मीदों को देखते हुए महिंद्रा भी कुछ साल में नए प्रोडक्‍ट लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। ऑटो एक्‍स्‍पो 2020 में कंपनी ने तीन कॉन्‍सेप्‍ट EV दिखाई थीं, जो प्रोडक्‍शन स्‍टेज में थीं। इनमें से एक eKUV100 थी। कहा जा रहा है कि इस साल कंपनी यह इलेक्ट्रिक व्‍हीकल लॉन्‍च कर सकती है।       

KUV100 इलेक्ट्रिक व्‍हीकल को ऑटो एक्‍स्‍पो 2020 में शोकेस किए जाने के बाद से ही इसके लॉन्च के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। महीनों पहले कंपनी ने कुछ समय के लिए अपनी ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर इलेक्ट्रिक क्रॉस हैच को भी टीज किया था। rushlane.com ने ET Auto की लेटेस्‍ट रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि यह एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक व्‍हीकल का डेवलपमेंट और टेस्टिंग अपने आखिरी फेज में है। यह इस साल के आखिर तक मार्केट में दस्तक देगी। यह लॉन्‍च XUV300 इलेक्ट्रिक से पहले होने की संभावना है, जिसे 2023 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। 

2020 ऑटो एक्सपो में KUV100 को अनवील करते हुए महिंद्रा ने इसकी शुरुआती लॉन्च कीमत 8.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी थी। हालांकि इनपुट कॉस्‍ट में बढ़ोतरी होने की वजह से इसे बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। रिपोर्टों के मुताबिक, इसके बावजूद महिंद्रा इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम करना चाहेगी, जो इसे Tata Tigor EV का अच्‍छा कॉम्पिटीटर बना देगी। Tata Tigor EV इस वक्‍त देश में सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक कार है। माना जा रहा है कि Mahindra KUV100 इलेक्ट्रिक को एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 250 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 

बहरहाल, महिंद्रा जिन इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स से मार्केट में दम दिखा रही है, उनमें ई-वेरिटो कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक सेडान शामिल है। यह इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सरकारी एजेंसियों और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए उपलब्ध है।

बीते दिनों कंपनी ने ऐलान किया था कि वह 2023 की तीसरी या चौथी तिमाही में भारत में XUV300 SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। कंपनी ने कहा है कि आने वाले दिनों में वह अपनी पूरी EV रणनीति को सामने रखेगी। महिंद्रा को हमेशा से भारतीय EV स्‍पेस में एडवांटेज मिला है, लेकिन प्रोडक्‍ट इनोवेशन में कमी और आक्रामकता नहीं दिखाने की वजह से दूसरे ब्रैंड्स सेगमेंट में हावी हो गए। इनमें टाटा मोटर्स (Tata Motors), ह्यूंदै (Hyundai) और एमजी मोटर्स (MG Motor) जैसी कंपनियां शामिल हैं। मारुति सुजुकी भी जल्द अपनी वैगनआर ईवी (WagonR EV) इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mahindra, mahindraekuv, eKUV100, eKUV100 launch, EV, Electric Vehicle
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »