Pulsar और Apache को टक्कर देने आ रही 2023 Hero Xtreme 160 बाइक, रोड पर दिखी झलक

Hero की एक मोटरसाइकिल को जयपुर, राजस्थान में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इस बाइक को हीरो की अपकमिंग बाइक अपडेटेड Xtreme 160R बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 20:50 IST
ख़ास बातें
  • Hero की एक मोटरसाइकिल को जयपुर, राजस्थान में टेस्टिंग के दौरान देखा गया
  • इस बाइक को हीरो की अपकमिंग बाइक अपडेटेड Xtreme 160R बताया जा रहा है
  • बाइक में छोटी LED टेललाइट दिखाई दे रही है और इसका फ्यूल टैंक बड़ा है
Hero की एक मोटरसाइकिल को कथित तौर पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मोटरसाइकिल कैमोफ्लाज से ढकी हुई थी, लेकिन इसे अपकमिंग अपडेटेड 2023 Xtreme 160R बताया जा रहा है। इस आगामी हीरो बाइक स्ट्रीट स्टाइल प्रतीत होती है, जिसमें छोटी LED टेललाइट दी गई है, साथ ही इसका फ्यूल टैंक काफी बड़ा है। इसका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कॉन्सोल आयताकार है।

Rushlane के अनुसार, Hero की एक मोटरसाइकिल को जयपुर, राजस्थान में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इस बाइक को हीरो की अपकमिंग बाइक अपडेटेड Xtreme 160R बताया जा रहा है। स्पाई शॉट में बाइक पूरी तरह से कैमोफ्लाज में ढकी दिखाई दे रही है, लेकिन इससे यह पता चलता है कि इसका स्टाइल स्ट्रीट बाइक जैसा है। बाइक में छोटी LED टेललाइट दिखाई दे रही है। इसका फ्यूल टैंक बड़ा है। इसका इंस्ट्रूमेंट कॉन्सोल भी आयताकार। स्पोर्टी लुक और फील के लिए इसमें मोटे टायर्स दिए गए हैं।
 

Photo Credit: Rushlane


रिपोर्ट बताती है कि इससे पहले भी Hero की मोटरसाइकिल को कैमोफ्लाज में देखा जा चुका है, लेकिन उसमें इन्वर्टेड टेलीस्कोप फ्रंट फोर्क देखी गई थी और लेटेस्ट स्पाई शॉट में मौजूद बाइक पारंपरिक टेलीस्कोप सेटअप देखने को मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस बार अपडेटेड मॉडल में इंजन परफॉर्मेंस और माइलेज में सुधार करेगी।

मौजूदा Xtreme 160 सीरीज की बात करें, तो इसमें 163cc का इंजन मिलता है, जो 15 bhp की मैक्सिमम पावर 14 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। Hero की इस बाइक में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। यह बाइक भी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कॉन्सोल के साथ आती है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट शामिल है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS मिलते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hero, Hero bike
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.