2016 के अंत तक 100 रेलवे स्टेशनों पर होगी गूगल वाई-फाई सेवा

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 25 जनवरी 2016 12:13 IST
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को कहा कि एक साल के भीतर कम से कम 100 रेलवे स्टेशनों पर गूगल द्वारा प्रायोजित वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

प्रभु ने 'अखिल भारतीय सारस्वत सम्मेलन' के मौके से अलग संवाददाताओं से कहा, "एक साल में हम लगभग 100 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लोगों को गूगल वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करा देंगे।"

गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कैलिफॉर्निया के माउंटेन व्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान 400 भारतीय रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा प्रदान करने के कंपनी के फैसले की घोषणा की थी।

इस योजना के अनुसार, 2016 के अंत तक 100 रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रभु ने कहा, "गूगल वाई-फाई सुविधा के साथ ही हम भारतीय रेल और अन्य स्टेशनों पर आने जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं।"
Advertisement

गौरतलब है कि शुक्रवार को ही मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन गूगल वाई-फाई सेवा से लैस देश का पहला स्टेशन बन गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
  2. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
  3. Poco X8 Pro, X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जानें कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro में होंगे 200MP के 2 कैमरा, 7000mAh बैटरी!
  5. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  6. Fake Traffic Challan Scam: 500 रुपये बचाने गए और गंवा दिए लाखों, ऐसे बचें इस नए साइबर स्कैम से
  7. Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!
  8. LPG गैस सिलेंडर के लिए Indane Gas में अपना मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
  9. OnePlus Nord 6 टीजर लॉन्च! मिल सकती है 9000mAh बैटरी
  10. Apple Watch से जली कलाई! यूजर ने शेयर की पूरी कहानी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.