• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • रेल टिकट ऑनलाइन बुकिंग के लिए ऐसे बनाएं IRCTC अकाउंट, पूरा प्रोसेस जानें, अब 60 दिन पहले बुक होगी एडवांस टिकट

रेल टिकट ऑनलाइन बुकिंग के लिए ऐसे बनाएं IRCTC अकाउंट, पूरा प्रोसेस जानें, अब 60 दिन पहले बुक होगी एडवांस टिकट

अगर आपकी IRCTC पर आईडी नहीं है तो यहां IRCTC पर अकाउंट बनाने का पूरी तरीका जान सकते हैं।

रेल टिकट ऑनलाइन बुकिंग के लिए ऐसे बनाएं IRCTC अकाउंट, पूरा प्रोसेस जानें, अब 60 दिन पहले बुक होगी एडवांस टिकट

Photo Credit: Pexols/shejoe sam

रेल टिकट 60 दिन पहले ही बुक कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • इंडियन रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है।
  • अब रेल टिकट सिर्फ 60 दिनों पहले ही बुक कर सकते हैं।
  • IRCTC की वेबसाइट और ऐप के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक हो सकती हैं।
विज्ञापन
अगर आप रेल से सफर करते हैं या करने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हाल ही में पता चला है कि रेलवे टिकटों के लिए एडवांस रिजर्वेशन की अवधि 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है। अब सिर्फ 60 दिनों पहले ही बुकिंग कर सकते हैं यानी कि अगर आपका घूमने का प्लान दो महीने बाद या उससे कम समय में बनने वाला तो भी आप आसानी टिकट बुक कर सकते हैं। आइए इस नए नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इंडियन रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। जहां पहले टिकट की बुकिंग यात्रा से 120 दिन पहले शुरू हुआ करती थी, जो कि 60 दिन पहले ही हुआ करेगा। नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा।  ध्यान देने वाली बात यह है कि एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का असर आपके द्वारा पहले से बुक की गई टिकटों पर नहीं होगा। इसके अलावा विदेशी यात्रियों के लिए 365 दिनों वाले नियम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में एडवांस टिकट बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट और ऐप के अलावा रेलवे के बुकिंग काउंटर पर जा सकते हैं।

अगर आपकी IRCTC पर आईडी नहीं और ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाते हैं तो यहं हम आपको IRCTC पर अकाउंट बनाने का पूरा तरीका बता रहे हैं।


कैसे बनाएं IRCTC पर अकाउंट:


सबसे पहले आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.irctc.co.in पर जाना है।
 
Latest and Breaking News on NDTV
उसके बाद ऊपर दिए गए रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करना है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपना यूजरनेम, पूरा नाम, पासवर्ड दर्ज करना होगा।
 
Latest and Breaking News on NDTV

उसके बाद आपको ईमेल आईडी, देश का कोड और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। सबसे आखिर में आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है।
 
Latest and Breaking News on NDTV
अब आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर ओटीपी आएगा, जिसे आपको वहां दर्ज करना है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद आपका IRCTC अकाउंट बन जाएगा और आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।
 
Latest and Breaking News on NDTV
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »