UPI Down: यूपीआई नहीं कर रहा Paytm, PhonePe, GPay पर काम, ऐसे हो सकता है ठीक

आज के समय में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट सिस्टम में से एक है।

UPI Down: यूपीआई नहीं कर रहा Paytm, PhonePe, GPay पर काम, ऐसे हो सकता है ठीक

Photo Credit: Unsplash/David Dvořáček

UPI सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट सिस्टम में से एक है।

ख़ास बातें
  • UPI सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट सिस्टम में से एक है।
  • अस्थिर इंटरनेट कनेक्शन के चलत सबसे ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन फेल होती हैं।
  • कई बार बैंक के सर्वर के डाउन होने के चलते ट्रांजेक्शन कैंसल हो जाती है।
विज्ञापन
आज के समय में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट सिस्टम में से एक है। ऐसे में अगर यूपीआई थोड़ी देर के लिए भी काम करना बंद कर दे तो लोगों को बहुत दिक्कत हो जाती है। कई बार GPay, Paytm, PhonePe और अन्य प्लेटफॉर्म पर यूजर्स डाउनटाइम का अनुभव करते हैं, जिससे ट्रांजेक्शन पूरी नहीं हो पाती है। ऐसी स्थितियों में UPI पेमेंट ट्रांजेक्शन फेल हो जाती है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यूजर्स के बैंक अकाउंट से राशि कटने पर कुछ देर या कुछ दिनों के अंदर वापिस क्रेडिट हो जाएगी। यहां हम उन कारणों की बात कर रहे हैं, जिनकी वजह से आमतौर पर ट्रांजेक्शन रिजेक्ट होती है।

खराब या अस्थिर इंटरनेट कनेक्शन की वजह से सबसे ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन फेल होती हैं। ट्रांजेक्शन करने से पहले चेक करें कि आपके पास एक ठीक इंटरनेट कनेक्शन है। कई बार आपके बैंक के सर्वर के डाउन होने के चलते ट्रांजेक्शन कैंसल हो जाती है। आमतौर पर बैंक इसके लिए पहले से सूचना देते हैं और अगर आपको ऐसी सूचना मिलती है तो थोड़ी देर इंतजार करने के बाद सर्वर चालू होने पर फिर से ट्राई कर सकते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि गलत यूपीआई पिन दर्ज करने पर ट्रांजेक्शन कैंसल हो जाते हैं। अगर आप अपना पिन भूल गए हैं तो आप इसे अपने यूपीआई ऐप के जरिए आसानी से रीसेट कर सकते हैं। किसी भी ट्रांजेक्शन की शुरुआत करने से पहले आपको यह चेक करना चाहिए कि आपके अकाउंट में उसके लिए पर्याप्त राशि है। कम राशि के चलते ट्रांजेक्शन रद्द हो सकती है।

हर बैंक की अपनी डेली UPI ट्रांजेक्शन की लिमिट होती है। अगर आपने डेली लिमिट को पार कर लिया है तो आपको बाकि ट्रांजेक्शन करने के लिए अगले दिन का इंतजार करना होगा। यूजर्स के पास अगर एक से अधिक बैंक अकाउंट हैं तो उन्हें यूपीआई प्रोफाइल से लिंक करना चाहिए, जिससे उन्हें ज्यादा सुविधा मिलती है। अगर कोई बैंक अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है तो ट्रांजेक्शन पूरा करने के लिए दूसरे बैंक का उपयोग कर सकते हैं। किसी को भी पैसे भेजने से पहले हमेशा रिसिवर की यूपीआई आईडी या मोबाइल नंबर को चेक करना चाहिए। एक छोटी सी गलती के चलते ट्रांजेक्शन कैंसल हो सकता है या गलत व्यक्ति को पैसा भेजा जा सकता है। नए यूपीआई यूजर्स या हाल ही में पिन बदलने वाले यूजर्स के लिए ट्रांजेक्शन पर अस्थायी प्रतिबंध हो सकता है। ऐसे में आपको यह चेक करने के बाद मदद मिल सकती है कि ट्रांजेक्शन कितनी और कब करनी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »