Gpay

Gpay - ख़बरें

  • SBI YONO 2.0: GPay, PhonePe को टक्कर देने मैदान में उतरा देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक!
    State Bank of India ने YONO 2.0 को लॉन्च कर अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया है। यह नया वर्जन मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग को एक ही बैकएंड पर लाता है, जिससे अलग-अलग डिवाइसेज पर बैंकिंग करना आसान हो जाता है। SBI के मुताबिक, YONO 2.0 में सिक्योरिटी, पर्सनलाइजेशन और यूजर एक्सपीरियंस पर खास फोकस किया गया है। इसमें KYC और re-KYC प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है, ताकि ग्राहकों को बार-बार वेरिफिकेशन न कराना पड़े। फिलहाल यह प्लेटफॉर्म हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है और आगे इसमें अन्य भाषाएं जोड़ी जाएंगी।
  • क्या आपका नंबर अगला हो सकता है? AI की मदद से सरकार ब्लॉक कर रही है SIM, 4 लाख हुए बंद
    अगर आप भी किसी अनजान नंबर से आए इन्वेस्टमेंट या नौकरी के ऑफर पर भरोसा कर लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि टेलिकॉम विभाग (DoT) ने एक खास AI-बेस्ड सिस्टम से अब तक 3 से 4 लाख तक SIM कार्ड्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। ये सभी नंबर कथित रूप से धोखाधड़ी और स्कैम से जुड़े थे। इसके लिए DoT ने एक खास फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर (FRI) सिस्टम तैयार किया है, जिसे कुछ ही महीने पहले लॉन्च किया गया था।
  • 30 जून से लागू होगा नया UPI नियम, पेमेंट करने वालों की खत्म होगी सबसे बड़ी टेंशन!
    UPI यूजर्स के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। NPCI (नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने एक नया नियम लागू करने का फैसला किया है, जिसके तहत 30 जून 2025 से जब भी यूजर्स UPI से किसी को पैसे भेजेंगे, तो पेमेंट करने से पहले रिसीवर का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम स्क्रीन पर दिखेगा। यह बदलाव गलत ट्रांसफर और फ्रॉड से यूजर्स को बचाने के लिए लाया जा रहा है।
  • UPI Down: यूपीआई नहीं कर रहा Paytm, PhonePe, GPay पर काम, ऐसे हो सकता है ठीक
    अगर यूपीआई GPay, Paytm, PhonePe और अन्य प्लेटफॉर्म पर काम नहीं कर रहा है तो इससे यूजर्स को काफी दिक्कत हो सकती है। खराब या अस्थिर इंटरनेट कनेक्शन की वजह से सबसे ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन फेल होती हैं। ट्रांजेक्शन करने से पहले चेक करें कि आपके पास एक ठीक इंटरनेट कनेक्शन है। कई बार आपके बैंक के सर्वर के डाउन होने के चलते ट्रांजेक्शन कैंसल हो जाती है।
  • WhatsApp में UPI Lite फीचर! बिना PIN के होंगे पेमेंट्स, Gpay और PhonePe से लेगा टक्कर
    Android Authority ने WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.25.5.17 के APK टियरडाउन के दौरान एक नए UPI Lite फीचर के कोड्स स्पॉट किए हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस लाइट वर्जन को खासतौर पर छोटे पेमेंट्स के लिए डिजाइन किया जाएगा। यह फीचर UPI सिस्टम पर ही काम करेगा, जिसे National Payments Corporation of India (NPCI) ने डेवलप किया है। UPI Lite को खासतौर पर उन पेमेंट्स के लिए बनाया गया है, जो 500 रुपये से कम होते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पेमेंट कर पाएंगे।
  • Google Pay से बिल भरना अब होगा महंगा, जानें किस तरह बचा सकते हैं पैसे
    Google Pay की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह नई फीस ट्रांजैक्शन वैल्यू के हिसाब से 0.5% से 1% तक हो सकती है। The Economic Times के मुताबिक, जनवरी 2025 में Google Pay ने 8.26 ट्रिलियन रुपये के UPI ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए थे, जिससे यह PhonePe के बाद दूसरा सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म बना हुआ है। इससे पहले, Google Pay ने मोबाइल रिचार्ज पर 3 रुपये का कंवीनियंस चार्ज लगाया था।
  • Google की नई सौगात! GPay पर मिलेगा पर्सनल और गोल्‍ड लोन, Maps देगा बाढ़-कोहरे का रियल टाइम अलर्ट
    गूगल ने गुरुवार को भारतीय यूजर्स के लिए कई नई सेवाओं और फीचर्स का ऐलान किया। गूगल फॉर इंडिया 2024 इवेंट में कंपनी ने बताया कि गूगल पे से यूजर पर्सनल और गोल्‍ड लोन ले पाएंगे। ऑनलाइन स्‍कैम का पता लगाने और लोगों को उससे बचाने के लिए कंपनी ने नए फीचर की घोषणा की, जो बहुत जल्‍द एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ जाएगा। गूगल ने कहा कि उसके Gemini Live का सपोर्ट अब स्‍थानीय भाषाओं में भी मिलेगा।
  • डिजिटल वॉलेट, गिफ्ट कार्ड आदि के पैसे किसी भी थर्ड-पार्टी UPI ऐप से ट्रांसफर होंगे, RBI ने जारी की नई गाइडलाइन्स
    वर्तमान में देश में Google Pay, PhonePe, Paytm, Cred सहित कई ऐसे ऐप्स हैं, जो यूजर्स को UPI करने की सुविधा देते हैं।
  • Google का GPay इस देश में होने जा रहा बंद! Google Wallet पर होगा फोकस
    Google Pay में जिन यूजर्स का बैलेंस है उनके लिए ऑप्शन होगा कि वे अपने फंड को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लें।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »