UMANG ऐप की मदद से स्मार्टफोन पर ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

उमंग ऐप (UMANG App) के जरिए PF बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है। आइए आपको इस बात की जानकारी देते हैं।

UMANG ऐप की मदद से स्मार्टफोन पर ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

UMANG ऐप की मदद से स्मार्टफोन पर ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

ख़ास बातें
  • UMANG ऐप से PF पासबुक को डाउनलोड भी किया जा सकता है
  • PF पासबुक को मोबाइल पर ऐसे करें चेक
  • UMANG ऐप के जरिए उठा सकते हैं कई सरकारी सेवाओं का लाभ
विज्ञापन
भारत सरकार ने नवंबर 2017 में उमंग ऐप (UMANG App) को लॉन्च किया था। उमंग ऐप एक ऐसा सरकारी ऐप जिसके जरिए लोग एक ही जगह पर कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। उमंग ऐप (UMANG App) के जरिए PF बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है, आज हम अपने लेख द्वारा आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे। एक खास बात जिसका आपको विशेष रूप से ध्यान रखना है, वह यह है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पास आपका रजिस्टर नंबर एक्टिव होना चाहिए।

ऐसा इसलिए क्योंकि उमंग ऐप पर PF बैलेंस की जांच करते समय आपके रजिस्टर नंबर पर आपको ओटीपी (OTP) प्राप्त होगा। UMANG App के जरिए बिल भुगतान और नए पैन कार्ड के लिए भी अप्लाई किया जा सकता है।
 
6pu05bq8
 

UMANG App की मदद से ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

1) सबसे पहले उमंग ऐप में आपको EPFO विकल्प पर क्लिक करना है।
2) EPFO पर क्लिक करने के बाद आपको 'Employee Centric Services' विकल्प में जाना है।
3) इसके बाद आपको व्यू पासबुक पर क्लिक करना है।
4) View Passbook पर क्लिक करने के बाद आपसे UAN नंबर मांगा जाएगा। अपना UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) नंबर दर्ज करें।
 
sg15e29k

5) UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) नंबर डालने के बाद Get OTP पर क्लिक करें।
6) इसके बाद आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
7) मोबाइल पर आए OTP को डालें और Login पर क्लिक करें।
8) इसके बाद आपको कंपनी का नाम दिखेगा, इसपर क्लिक कीजिए।
9) क्लिक करने के तुरंत बाद आपके सामने पासबुक खुल जाएगी।

ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपको बैलेंस तो दिख जाएगा, लेकिन आप चाहें तो अपनी सुविधा के लिए EPF पासबुक को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UMANG App, EPF Balance, EPFO
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »