• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले ये ध्यान रखें, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले ये ध्यान रखें, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

सेकेंड हैंड या पुराना मोबाइल खरीद रहे हैं तो इसमें आपको नए फोन खरीदने की तुलना में ज्यादा सावधान और सतर्क रहना चाहिए।

सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले ये ध्यान रखें, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

Photo Credit: Unsplash/Vitaly Gariev

ख़ास बातें
  • फोन खरीदते हुए चेक करना चाहिए कि मोबाइल सभी नेटवर्क के साथ कंपेटिबल है।
  • सेकेंड हैंड फोन लेते वक्त आपको खरीद का प्रमाण या फोन का बिल देखना चाहिए।
  • पुराने फोन की बॉडी और स्क्रीन पर खरोंच को चेक करना चाहिए।
विज्ञापन

अगर आप अपने लिए कोई सेकेंड हैंड या पुराना मोबाइल खरीद रहे हैं तो इसमें आपको नए फोन खरीदने की तुलना में ज्यादा सावधान और सतर्क रहना चाहिए। नए मोबाइल आमतौर पर वारंटी के साथ आते हैं और खरीदने वक्त या खरीदने के बाद ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होती है। मगर सेकेंड हैंड फोन खरीदने पर आपको IMEI नंबर को चेक करना चाहिए। फोन की फिजिकल कंडीशन जैसे कि डिस्प्ले, बटन और पोर्ट आदि को देखना चाहिए। यह चेक करना चाहिए कि फोन का कैमरा ठीक से काम कर रहा है। आइए इन सभी बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

IMEI नंबर: पुराना फोन खरीदते वक्त IMEI नंबर के जरिए आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि फोन चोरी या ब्लैकलिस्ट तो नहीं है, इसे आप IMEI नंबर के जरिए ऑनलाइन वेरीफाई कर सकते हैं।

फोन का बिल: सेकेंड हैंड फोन लेते वक्त आपको दूसरे नंबर पर फोन की खरीद का प्रमाण या फोन का बिल मांगना चाहिए और यह चेक करना चाहिए कि फोन कितना पुराना है और अभी भी वारंटी में है या नहीं।

एक्टिवेशन लॉक: पुराना फोन खरीदते वक्त चेक करना चाहिए फोन फैक्टरी रीसेट है और किसी पिछले यूजर के अकाउंट से लॉक तो नहीं है। यह आमतौर पर Apple डिवाइस में दिक्कत आती है।

नेटवर्क कंपेटेबिलिटी: फोन खरीदते हुए यह भी चेक करना चाहिए कि मोबाइल सभी नेटवर्क के साथ कंपेटिबल है और किसी अन्य नेटवर्क से लॉक तो नहीं है। आप सिम डालकर यह चेक कर सकते हैं।

फोन की फिजिकल कंडीशन: खरीदते हुए फोन का पूरी तरह से जांच करें कि बॉडी और स्क्रीन पर खरोंच तो नहीं है। बॉडी पर डेंट या दरार को चेक करें। इसके साथ ही पोर्ट के आसपास पानी से नुकसान तो नहीं हुआ है, जिसके निशानों की भी चेक करना चाहिए।

सभी बटन और पोर्ट करें चेक: पुराना फोन खरीदते हुए पावर, वॉल्यूम और सभी बटन को ठीक से चेक करना चाहिए। चार्जिंग पोर्ट और हेडफोन जैक को चेक करना चाहिए कि वो ठीक से काम कर रहे हैं।

डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी: स्क्रीन पर डेड पिक्सल को चेक करना चाहिए, कैमरा लेंस साफ होना चाहिए। इसके लिए आप फोटो वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। बैटरी स्टेटस को चेक करना चाहिए और बैटरी हेल्थ को सेटिंग्स में जाकर चेक कर सकते हैं। फोन को थोड़ा देर उपयोग करना चाहिए, जिससे पता चलेगा कि बैटरी कितनी तेजी से खत्म होती है।

अन्य जरूरी चीजें: पुराना फोन खरीदते हुए सभी हार्डवेयर फीचर्स को चेक करना चाहिए। जैसे कि स्पीकर और माइक्रोफोन ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्ट हो रहे हैं। फोन में सिम डालकर सेल्युलर डाटा आदि कनेक्टिविटी को भी चेक करना चाहिए।

विक्रेता का चयन: पुराना फोन खरीदते हुए फ्रॉड होने की संभावना रहती है। ऐसे में फ्रॉड से बचाव के लिए प्रतिष्ठित विक्रेता का चयन करना चाहिए। उसके रिव्यू को चेक करना चाहिए या किसी व्यक्ति से सीधे खरीदारी कर रहे हैं तो उसकी विश्वसनीयता को भी देखना चाहिए। कभी किसी अंजान व्यक्ति से पुराना फोन नहीं खरीदना चाहिए।

कहां करें खरीदारी: अगर किसी व्यक्ति से सीधे खरीदारी कर रहे हैं तो हमेशा अच्छी रोशनी वाली और सार्वजनिक जगह पर मिलना चाहिए। यह भी पूछ सकते हैं कि खरीदारी के बाद अगर कोई दिक्कत आती है तो वापसी नीति क्या है। फोन के साथ आने वाली एक्सेसरीज जैसे कि चार्जर, केबल और बॉक्स आदि के बारे में पूछना चाहिए और उसके बाद ही भुगतान करना चाहिए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 29 हजार से भी सस्ता मिल रहा OnePlus का 50MP कैमरा, 6800mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन
  2. बच्चों का 'दिमाग खराब' कर रहा है सोशल मीडिया!
  3. भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी Microsoft 
  4. Nothing Phone 3a Community Edition हुआ भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. स्कैम कॉल्स से परिवार की सुरक्षा के लिए Truecaller लाया नया फैमिली फीचर
  6. क्रिप्टो से जुड़े अपराध के मामलों में ED ने अटैच किए 4,190 करोड़ रुपये
  7. Apple के iPhone 16 का जोरदार परफॉर्मेंस, लगातार तीसरी तिमाही में बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन
  8. 7,500mAh की बैटरी के साथ पेश हुआ Honor Magic 8 Lite
  9. Lava Play Max हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. WhatsApp पर सीधे कैसे पूछे ChatGPT से सवाल, ये है तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »