आपका फोन आपको ट्रैक कर रहा है, जानें इसे कैसे रोकें

स्मार्टफोन पर बैंकिंग से लेकर, कम्युनिकेशन, सोशल मीडिया उपयोग, डाटा स्टोर करना और फोटो क्लिक करने जैसे काम आसानी हो जाते हैं।

आपका फोन आपको ट्रैक कर रहा है, जानें इसे कैसे रोकें

Photo Credit: Unsplash/Sebastiano Piazzi

एंड्रॉयड स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • टेक्नोलॉजी के इस दौर में सब कुछ काफी आसान और बहुत तेज हो गया है।
  • स्मार्टफोन किसी मिनी कंप्यूटर की तरह काम करते हैं।
  • स्मार्टफोन में एक एंड्रॉयड सिस्टम इंटेलिजेंस होता है।
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी के इस दौर में सब कुछ काफी आसान और बहुत तेज हो गया है। अब अपने स्मार्टफोन पर बैंकिंग से लेकर, कम्युनिकेशन, सोशल मीडिया उपयोग, डाटा स्टोर करना और फोटो क्लिक करने जैसे काम आसानी हो जाते हैं। यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि आज के समय में स्मार्टफोन किसी मिनी कंप्यूटर की तरह काम करते हैं। सबकुछ ऑनलाइन होने की वजह से अब ऐसे में यह खतरा जरूर रहता है कि कोई हमारा डाटा ट्रैक तो नहीं कर रहा है। आपको बता दें कि आपके फोन में एक एंड्रॉयड सिस्टम इंटेलिजेंस होता है जो कि आपके डाटा को ट्रैक करता है। हालांकि, आपको इसमें ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप इस डाटा को सिर्फ 30 सेकेंड में ही क्लियर कर सकते हैं। जी हां अगर आप भी अपने में अपने में डाटा को ट्रैक होने से रोकना चाहते हैं तो इसके लिए इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अपने फोन में डाटा ट्रैकिंग से रोकने के लिए इन सरल स्टेप्स को करें फॉलो:

अपने फोन में डाटा को क्लियर करने के लिए सबसे पहले आपको अपना स्मार्टफोन खोलना है और उसके बाद अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाना है।

Latest and Breaking News on NDTV

स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाने के बाद आपको सर्च बार में Android System टाइप करना है और सर्च पर क्लिक करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

एंड्रॉयड सिस्टम टाइप करने के बाद आपको ऐप कंटेंट पर क्लिक करना है, जिसके बाद नए विकल्प खुल कर सामने आएंगे।

Latest and Breaking News on NDTV

अब आपको Android System Intelligence पर क्लिक करना है। एंड्रॉयड सिस्टम इंटेलिजेंस पर क्लिक करने का बाद आपको नए ऑप्शन नजर आएंगे।

Latest and Breaking News on NDTV

यहां पर आपको तीन ऑप्शन जैसे कि कीबोर्ड, ऑन डिवाइस रिकग्निशन और क्लियर डाटा में से आखिरी वाले ऑप्शन क्लियर डाटा पर क्लिक करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

क्लियर डाटा पर क्लिक करने के बाद आपको अपने फोन की स्क्रीन पर Last Hour, Last 24 Hours और All Time जैसे तीन ऑप्शन नजर आएंगे। अब आप अपने हिसाब से किसी भी ऑप्शन का चयन करके डाटा को डिलीट कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद आपके फोन ने जो डाटा स्टोर किया होगा वो डिलीट हो जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »