• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर भेजे गए मैसेज को ऐसे करें एडिट, एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए ये है तरीका

WhatsApp पर भेजे गए मैसेज को ऐसे करें एडिट, एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए ये है तरीका

WhatsApp ने सेंट (भेजे) हुए मैसेज को एडिट करने की सुविधा को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

WhatsApp पर भेजे गए मैसेज को ऐसे करें एडिट, एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए ये है तरीका

Photo Credit: Gadgets 360

एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए WhatsApp पर मैसेज एडिटिंग फीचर रोल आउट हो रहा है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp ने भेजे हुए मैसेज एडिट करने की सुविधा को जारी करना शुरू किया है।
  • वॉट्सऐप पर सेंट हुए एक टेक्स्ट मैसेज को आप कितनी भी बार एडिट कर सकते हैं।
  • एंड्रॉयड और आईओएस पर यूजर्स वॉट्सऐप मैसेज ऐसे एडिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
दुनिया के जाने-माने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने सेंट (भेजे) हुए मैसेज को एडिट करने की सुविधा को एंड्रॉयड और आईओएस के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी ने मई के शुरू में इस फीचर की टेस्टिंग मोबाइल ऐप और वॉट्सऐप वेब पर शुरू की थी। अब हाल ही में घोषणा की गई है कि यह फीचर आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा है। नया फीचर एप्पल डिवाइस में मैसेज ऐप पर भी समान काम करता है। इसके लिए यूजर्स के पास एक छोटी विंडो होगी जिसके दौरान भेज हुए मैसेज को वॉट्सऐप पर एडिट किया जा सकता है। आइए वॉट्सऐप पर सेंट मैसेज को एडिट करने वाले फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वॉट्सऐप पर सेंट हुए एक टेक्स्ट मैसेज को आप कितनी भी बार एडिट कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए समय सीमा सिर्फ 15 मिनट की है। यूजर्स सिर्फ समय सीमा के अंदर ही अपने अकाउंट से भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके लिए रिसिवर द्वारा वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करने की जरूरत होगी। वहीं वॉट्सऐप वेब और डेस्कटॉप ऐप्स से मैसेज को एडिट करना फिलहाल इन ऐप्स के स्टेबल वर्जन पर उपलब्ध नहीं है।

WhatsApp के लिए नए एडिट मैसेज फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। अगर आप एक पावर यूजर हैं तो आप लेटेस्ट एपीके फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं और इसे अपने एंड्रॉयड फोन पर साइडलोड कर सकते हैं।
 

एंड्रॉयड और आईओएस पर वॉट्सऐप मैसेज कैसे करें एडिट:


आप जिस मैसेज को एडिट करना चाहते हैं उसका चयन करने के लिए प्रेस करके रखें।
आईओएस यूजर्स मैसेज कंटेक्स्ट मीनू से एडिट का चयन करें और एंड्रॉयड यूजर्स स्क्रीन के टॉप में दाएं किनारे पर थ्री डॉट मीनू से एडिट का चयन करें।
टेक्स्ट फील्ड में अपने नए मैसेज को दर्ज करें।
अपने एडिट हुए मैसेज को सेव करने के लिए टेक्स्ट बॉक्स के आगे ग्रीन चेक मार्क बटन पर टैप करें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »