Whatsapp पर आ रहा एक और धांसू फीचर! इमेज से Sticker बना सकेंगे यूजर्स

Whatsapp : फीचर की मदद से यूजर्स अपनी इमेजेस को स्‍टीकर में बदल पाएंगे।

Whatsapp पर आ रहा एक और धांसू फीचर! इमेज से Sticker बना सकेंगे यूजर्स

वॉट्सऐप की चैट शेयर एक्‍शन शीट में बहुत जल्‍द ‘न्‍यू स्‍टीकर’ के नाम से एक नया ऑप्‍शन नजर आ सकता है।

ख़ास बातें
  • कई नए फीचर्स पर काम कर रही है कंपनी
  • स्‍टीकर मेकर टूल को iOS पर ऐप के लिए लाया जाएगा
  • यूजर्स अपनी इमेजेस को स्‍टीकर में बदल पाएंगे
विज्ञापन
वॉट्सऐप (Whatsapp) तमाम ऐसे फीचर्स पर काम कर रहा है, जो यूजर्स के एक्‍सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे। हाल में पेश किया गया चैट लॉक (Chat Lock) फीचर सबसे ताजा उदाहरण है। इसकी मदद से पर्सनल चैट्स यानी किसी शख्‍स या ग्रुप में होने वाली बातचीत को वॉट्सऐप पर एक अलग फोल्‍डर में एक्‍सेस किया जा सकता है, जिसे कोई और नहीं देख पाएगा। अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वॉट्सऐप पर एक और ‘धांसू' फीचर जल्‍द आ सकता है। कंपनी, अपने iOS ऐप के लिए ऐप के अंदर ही स्टीकर क्रिएट करने के फीचर पर काम कर रही है।  

वॉट्सऐप में होने वाले बदलावों को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने यह जानकारी दी है। बताया है कि वॉट्सऐप, स्‍टीकर मेकर टूल पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी इमेजेस को स्‍टीकर में बदल पाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इमेज को स्‍टीकर में क्रिएट करने के लिए यह फीचर iOS 16 API का इस्‍तेमाल करता है। 

रिपोर्ट में एक स्‍क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इससे पता चलता है कि वॉट्सऐप की चैट शेयर एक्‍शन शीट में बहुत जल्‍द ‘न्‍यू स्‍टीकर' के नाम से एक नया ऑप्‍शन नजर आ सकता है। खास बात यह है कि लोगों को इमेज को स्‍टीकर में बदलने के लिए थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर कब तक आएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं है। कहा गया है कि फ्यूचर अपडेट में नए फीचर की एंट्री हो सकती है। 

बात करें चैट लॉक फीचर की तो, इसका फायदा उस वक्‍त होगा जब आपका फोन किसी दूसरे के हाथ में हो और तभी फोन पर आपका कोई प्राइवेट मैसेज आ जाए। वॉट्सऐप के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति या ग्रुप के नाम पर टैप करके और चैट लॉक करने का ऑप्‍शन चुनकर चैट को लॉक किया जा सकता है। हालांकि यह ध्‍यान रहे कि आपका वॉट्सऐप लेटेस्‍ट वर्जन पर रन कर रहा हो। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »