आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका

अगर आपका पुराना नम्बर बंद हो चुका है, और ओटीपी के लिए उपलब्ध नहीं है, तो आप mAadhaar ऐप से घर बैठे मोबाइल नम्बर नहीं अपडेट कर पाएंगे।

आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका

आधार कार्ड आपकी मुख्य पहचान के रूप में इस्तेमाल होने वाला सबसे अनिवार्य डॉक्यूमेंट है।

ख़ास बातें
  • आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करना बहुत आसान है।
  • UIDAI के नए आधार ऐप में मोबाइल नम्बर होता है आसानी से अपडेट।
  • मौजूदा नम्बर का एक्टिव होना है जरूरी, तभी बदल पाएंगे नया नम्बर।
विज्ञापन

आधार कार्ड आपकी मुख्य पहचान के रूप में इस्तेमाल होने वाला सबसे अनिवार्य डॉक्यूमेंट है। इस दस्तावेज का अपडेट रहना भी उतना ही जरूरी है। जब भी आप आधार में कोई अपडेट जैसे नाम, पता, उम्र आदि के लिए जाते हैं तो आपका मोबाइल नम्बर ओटीपी के लिए इस्तेमाल होता है। लेकिन अगर मोबाइल नम्बर ही अपडेट करवाना हो, तो क्या करें? आपको बता दें कि आप अपने आधार कार्ड का मोबाइल नम्बर बहुत आसानी से बदलवा सकते हैं। जिसका सबसे आसान तरीका हम  आपको बताने जा रहे हैं। आप घर बैठे ही इसे बहुत आसानी से कर सकते हैं। 

Aadhaar Mobile Number Update

आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर अपडेट करना बहुत आसान है। आपको आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करने के लिए आधार सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि उसका आसान तरीका यहां जान सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से आप इसे आसानी से कर सकते हैं। UIDAI के नए आधार ऐप में अब योग्य यूजर्स के लिए मोबाइल नंबर को दूर बैठे ही अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है। 

मोबाइल नम्बर को आधार में ऐसे करें अपडेट

अगर आपके पास पुराना मोबाइल नम्बर अभी चालू हालत में है तो बहुत आसानी से घर बैठे नया मोबाइल नम्बर इसमें अपडेट हो सकता है। 

  • सबसे पहले अपने फोन में mAadhaar ऐप डाउनलोड करें।
  • mAadhaar ऐप खोलकर अपना आधार नंबर इसमें रजिस्टर करें। यहां पर आपको फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) करना होगा। इसे पूरा करें। 
  • mAadhaar ऐप में सफल रजिस्ट्रेशन के बाद इसके Services टैब में जाएं। 
  • यहां से Mobile Number Update का विकल्प चुनें।
  • यहां आपसे मौजूदा मोबाइल नम्बर मांगा जाएगा, साथ ही जो नया नम्बर आप अपडेट करना चाहते हैं, उसे भी भर दें। 
  • आपके मौजूदा नम्बर पर एक OTP आएगा, इसे भरकर वैरिफिकेशन करें। 
  • वैरिफिकेशन के लिए ऐप आपको फिर से फेस ऑथेंटिकेशन के लिए कहता है। 

प्रोसेस होने के बाद 75 रुपये का पेमेंट आपको ऑनलाइन करना होगा। 
सफल पेमेंट के बाद 48 घंटों की अधिकतम सीमा के भीतर आपका नया मोबाइल नम्बर आधार में अपडेट हो जाता है। 

ध्यान रखने योग्य बातें

अगर आपका पुराना नम्बर बंद हो चुका है, और ओटीपी के लिए उपलब्ध नहीं है, तो आप mAadhaar ऐप से घर बैठे मोबाइल नम्बर नहीं अपडेट कर पाएंगे। इसके लिए आपको ऑफलाइन मोड का इस्तेमाल करना होगा, और नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा।
 

मोबाइल नम्बर क्यों जरूरी?

  • आधार का मोबाइल नम्बर बहुत जरूरी होता है। यह ओटीपी आधारित सर्विसेज में इस्तेमाल होता है। 
  • समर्थित आधार सेवाओं और प्रोफाइल एक्सेस के लिए मोबाइन नम्बर पर ओटीपी प्रमाणीकरण किया जाता है। 
  • आधार से संबंधित डिजिटल सर्विसेज को डाउनलोड करने या एक्सेस पाने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर वाले ओटीपी का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • आईडी वैरिफिकेशन या ई-केवाईसी प्रक्रियाओं में भी आधार ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए मोबाइल नम्बर एक्टिव होना बहुत जरूरी है। 
     

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »