55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi TV EA Pro लॉन्च, कीमत 23,096 से शुरू

Xiaomi TV EA Pro सीरीज में 95 प्रतिशत और 96 प्रतिशत के बीच स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ एक फुल-स्क्रीन डिजाइन दिया गया है। मॉडल्स का स्ट्रक्चर यूनिबॉडी मैटल का इस्तेमाल करके एक इंटीग्रेटेड मोल्डिंग प्रोसेस से बनता है।

55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi TV EA Pro लॉन्च, कीमत 23,096 से शुरू

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi TV EA Pro में 4K डिस्प्ले समेत काफी प्रभावशाली फीचर्स दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • Xiaomi TV EA Pro में 4K डिस्प्ले समेत काफी प्रभावशाली फीचर्स दिए गए हैं।
  • Mi TV EA Pro सीरीज चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • टीवी बेहतर ब्राइटनेस और क्लैरिटी के साथ 4K HDR स्ट्रीमिंग सपोर्ट करते हैं
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर चीन में Xiaomi TV EA Pro स्मार्ट टीवी पेश कर दिया है। यह स्मार्ट टीवी तीन स्क्रीन साइज में आता है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच यूनिट शामिल हैं। आइए इन स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
 

Mi TV EA Pro के कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Mi TV EA Pro सीरीज चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और Xiaomi TV EA Pro के बेस मॉडल की कीमत ¥1,999 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 23,096 रुपये है।
 

Mi TV EA Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi TV EA Pro में 4K डिस्प्ले समेत काफी प्रभावशाली फीचर्स दिए गए हैं। टीवी बेहतर ब्राइटनेस और क्लैरिटी के साथ 4K HDR स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करते हैं। नए टीवी में शाओमी की बिल्ट-इन इमेज क्वालिटी एडजस्टमेंट टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करती है। इसके अलावा MEMC मोशन कंपसेशन और एक पावरफुल कलर डिस्प्ले दी गई है।

Xiaomi TV EA Pro सीरीज में 95 प्रतिशत और 96 प्रतिशत के बीच स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ एक फुल-स्क्रीन डिजाइन दिया गया है। मॉडल्स का स्ट्रक्चर यूनिबॉडी मैटल का इस्तेमाल करके एक इंटीग्रेटेड मोल्डिंग प्रोसेस से बनता है। टीवी और बैकप्लेन का फ्रेम भी ज्यादा इंटीग्रेटेड प्रदान करता है। नए शाओमी टीवी के लिए कनेक्टिविटी ऑप्शन में HDMI, USB, AV, Antenna और नेटवर्क केबल ऑप्शन शामिल किया गया है।

साउंड सिस्टम की बात की जाए तो Xiaomi TV EA Pro सीरीज में बिल्ट-इन स्टीरियो बैलेंस्ड और इंटेलिजेंट साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करके DTS साउंड डिकोडिंग को सपोर्ट करता है। Xiaomi TV EA Pro सीरीज में हाई-फ्रीक्वेंसी स्क्रीन एक्टिविटी और डेली मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्ट टीवी में MediaTek MT9638 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्ट टीवी MIUI TV 3.0 पर काम करता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्ट टीवी में 2GB RAM और 16GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन दिया गया है।उपलब्धता की बात की जाए तो फिलहाल Xiaomi स्मार्ट टीवी ग्लोबल लेवल पर कब उपलब्ध होंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi TV EA Pro, Xiaomi, Smart TV
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  3. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  4. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  5. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  6. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  7. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  8. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  10. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »