Xiaomi स्मार्ट टीवी की फ्लैश सेल आज शाम 5 बजे, फ्लिपकार्ट और शाओमी की वेबसाइट पर होगी बिक्री

शुक्रवार को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर कंपनी की तीनों स्मार्ट टीवी फ्लैश सेल में उपलब्ध होंगी। साथ ही शुक्रवार और शनिवार को मी.कॉम पर भी आप स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं।

Xiaomi स्मार्ट टीवी की फ्लैश सेल आज शाम 5 बजे, फ्लिपकार्ट और शाओमी की वेबसाइट पर होगी बिक्री
ख़ास बातें
  • आज शाम 5 बजे से शाओमी स्मार्ट टीवी की सेल
  • मी.कॉम और फ्लिपकार्ट पर शाम 5 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे टीवी
  • मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4, मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए खरीद सकते हैं आज
विज्ञापन
Xiaomi भारतीय बाज़ार में बेहद सक्रिय हो चुकी है। फ्लैश सेल के साथ-साथ कंपनी अब ग्राहकों को आकर्षित करने के  लिए ओपन सेल भी आयोजित कर रही है। वहीं, मी फैन फेस्ट सेल में भी Xiaomi छूट के साथ स्मार्टफोन और अन्य प्रोडक्ट उपलब्ध करवा रही है। शुक्रवार को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर कंपनी की तीनों स्मार्ट टीवी फ्लैश सेल में उपलब्ध होंगी। साथ ही शुक्रवार और शनिवार को मी.कॉम पर भी आप स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। आज शाम 5 बजे से दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल शुरू होगी, जिसमें मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4, मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए (32 इंच) और इसी मॉडल का 43 इंच वाला वेरिएंट बिकेगा।

Xiaomi का कहना है कि ये टीवी 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट ऑफर करेंगे। इनमें से 80 फीसदी कॉन्टेंट हॉटस्टार, वूट, वूट किड्स, सोनी लिव, हंगामा प्ले, ज़ी5, सन नेक्स्ट, आल्ट, बालाजी, और फ्लिकस्ट्री जैसे सोर्स से मुफ्त में मुहैया करवाया जाएगा। ये स्मार्ट टीवी 15 भारतीय भाषाओं में कॉन्टेंट ऑफर करेंगी।
 

Mi TV 4A (43 इंच), Mi TV 4A (32 इंच) की कीमत और ऑफर

43 इंच वाले मी टीवी 4ए की बात करें तो इसकी कीमत 22,999 रुपये है। वहीं, 32 इंच वाला मी टीवी 4ए के लिए यूज़र को 13,999 रुपये चुकाने होंगे। लॉन्च ऑफर में जियोफाई कनेक्शन लेने पर 2,200 रुपये का तत्काल कैशबैक दिया जाएगा।
 
xiaomi mi tv 4a

शाओमी मी टीवी 4ए

Mi TV 4A (43 इंच) स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी टीवी 4ए सीरीज़ को चीन में बीते साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में पेश किया गए मॉडल के स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हैं। 43 इंच में मॉडल में फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। इसमें एमलॉजिक टी962 प्रोसेसर के साथ माली 450 एमपी5 जीपीयू दिया गया है। स्मार्ट टीवी में 1 जीबी रैम है और इसकी स्टोरेज 8 जीबी है।

43 इंच के शाओमी मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक एवी कंपोनेट पोर्ट, एक एस/पीडीआईएफ ऑडियो पोर्ट, एक एंटिना पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक पोर्ट है।

शाओमी ने 43 इंच टेलीविज़न में डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी होने की बात बताई है। ऑडियो को भारत के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह 11 बटन वाले मी रीमोट के साथ आता है जिसका इस्तेमाल टेलीविज़न के साथ सेट टॉप बॉक्स को नियंत्रित करना संभव है। ऐसा 299 रुपये के मी आर केबल के जरिए संभव हो पाएगा। यह वॉयस कंट्रोल फीचर से लैस है।
 

Mi TV 4A (32 इंच)  स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी टीवी 4ए का 32 इंच मॉडल एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है जिसका व्यूइंग एंगल  178 डिग्री है। इसमें एमलॉजिक 962-एसएक्स चिपसेट के साथ माली 450 एमपी3 जीपीयू, 1 जीबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

32 इंच के शाओमी मी टीवी 4ए के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, दो एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक S/PDIF ऑडियो पोर्ट और एक एंटिना पोर्ट शामिल हैं।

32 इंच के मी टीवी 4ए में दो 5 वॉट के स्पीकर हैं। स्टैंड के साथ टेलीविज़न सेट का डाइमेंशन 733x478x180 मिलीमीटर है और वज़न 3.94 किलोग्राम है। यह इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल के साथ आते हैं और वॉयस इनपुट को सपोर्ट नहीं करता।
 

Mi TV 4 स्पेसिफिकेशन और फीचर

भारत में मी टीवी 4 का 55 इंच वाला वेरिएंट आया है। यह 4K (3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन) से लैस है और एचडीआर को सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इसका 60 हर्ट्ज़ वाला पैनल 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल देता है। यह 64 बिट वाले क्वाड कोर ऐमलॉजिक कॉर्टेक्स-ए 53 प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें माली-टी830 ग्राफिक्स भी जोड़ा गया है। इस स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 8 जीबी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो मी टीवी 4 में 3 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी (3.0 व 2.0) पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा एक एथरनेट पोर्ट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट, डुअल बैंड (2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़) वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.0 के विकल्प इसमें जोड़े गए हैं।

शाओमी ने इस स्मार्ट टीवी को डोल्बी प्लस डीटीएस सिनेमा ऑडियो क्वालिटी से लैस रखा है। इसमें 8 वॉट के डक्ट इनवर्टिड स्पीकर और मी-यूआई आधारित एआई पैचवॉल है, जो खास तौर से भारतीय बाज़ार के लिए तैयार किया गया है। पैचवॉल यूज़र इंटरफेस यूज़र को यूनिवर्सल सर्च जैसे फीचर देता है, वहीं साथ में दिया जाने वाला मी रिमोट सेट-टॉप बॉक्स को नियंत्रित करने में इस्तेमाल होगा। इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर भी है। साथ ही 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट इसमें उपलब्ध रहेगा। इसमें 15 इंडिक भाषाएं भी शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: xiaomi tv, xiaomi smart tv sale, xiaomi sale, xiaomi led tv
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »