Mi TV यूज़र्स Disney+ Hotstar पर रिलीज़ से 2 घंटे पहले देख सकेंगे बॉलीवुड फिल्में

Mi TV यूज़र्स को OTT प्लेटफॉर्म के जरिए रिलीज़ होने वाली.. लक्ष्मी बॉम्ब, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, सड़क 2 जैसी फिल्में प्राथमिक तौर पर देखने को मिलेगी।

Mi TV यूज़र्स Disney+ Hotstar पर रिलीज़ से 2 घंटे पहले देख सकेंगे बॉलीवुड फिल्में

Multiplex बैनर के तले Disney+ Hotstar पर रिलीज़ की जा रही हैं बॉलीवुड फिल्में

ख़ास बातें
  • Mi TV यूज़र्स Disney+ Hotstar पर रिलीज़ से पहले देख सकेंगे 6 बॉलीवुड फिल्
  • आज डिज़नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ होनी है 'लूटकेस'
  • Xiaomi ने शुक्रवार डिज़नी+ हॉटस्टार के साथ अपनी पार्टनशिप की घोषणा की
विज्ञापन
Xiaomi ने शुक्रवार Disney+ Hotstar के साथ अपनी पार्टनशिप की घोषणा की और इसी के साथ ऐलान किया कि Mi TV ग्राहक डिज़नी+ हॉटस्टार पर बॉलीवुड फिल्म रिलीज़ से पहले ही देख सकेंगे। कंपनी इस नए सर्विस की शुरुआत 6 बॉलीवुड फिल्मों से की है, जिसकी शुरुआत 'लूटकेस' से होगी। कुणाल खेमू स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'लूटकेस' डिज़नी+ हॉटस्टार पर आज 31 जुलाई को शाम 7.30 बजे रिलीज़ की जाएगी। हालांकि, इस नई सुविधा के साथ मी टीवी यूज़र्स को स्पेशल अनुभव मिलने वाला है, दरअसल मी टीवी यूज़र्स के लिए इस फिल्म को शाम 5.30 बजे ही रिलीज़ कर दिया जाएगा, इस तरह से उन्हें खासतौर पर Early Access प्रदान किया जाएगा।

Multiplex बैनर के तले Disney+ Hotstar पर रिलीज़ होने वाली अन्य बॉलीवुड फिल्मों का भी Early Access मी टीवी यूज़र्स को मिलने वाला है, जिसका ऐलान कंपनी ने कर दिया है। इसका मतलब यह है कि Mi TV यूज़र्स को OTT प्लेटफॉर्म के जरिए रिलीज़ होने वाली.. लक्ष्मी बॉम्ब, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, सड़क 2 जैसी अन्य फिल्में भी प्राथमिक तौर पर देखने को मिलेगी। इन सभी फिल्मों को मी टीवी के होम स्क्रीन के पैचवॉल पर फीचर किया जाएगा, ताकि यूज़र्स आसानी से फिल्मों का आनंद उठा सके वो भी ऑफिशियल रिलीज़ से पहले।

Mi TV के Category Lead in India ईश्वर नीलकांतन ने Gadgets 360 को वीडियो कॉल के जरिए बताया कि लेटेस्ट डेवलपमेंट का उद्देश्य यूज़र्स को 'फर्स्ट डे फर्स्ट सो' जैसा अनुभव प्रदान करना है, जो कि उन्हेंन कोरोना वायरस संकट से पहले मिल रहा है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि शुरुआती 6 फिल्मों के बाद अन्य फिल्मों के साथ इस सुविधा को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं। यह भी साफ नहीं है कि कोरोना वायरस संकट खत्म होने के बाद शाओमी इस नई सुविधा को आगे ज़ारी रखेगी या नहीं, कोरोना वायरस संकट खत्म होने के बाद थिएटर्स लॉकडाउन खत्म हो जाएगा जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस रिलीज़ के लिए थिएटर्स का ही रूख करेंगे।

गौरतलब है कि डिज़नी+ हॉटस्टार ने कोरोना वायरस संकट के दौरान यूज़र्स के लिए घर में ही थिएटर सुविधा प्रदान की है, जिसमें बॉलीवुड की आगामी 7 बड़ी फिल्मों को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाना है, जिसकी शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा से हुई। यह फिल्म 24 जुलाई को डिज़नी+ हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की गई थी। इसके बाद आज दूसरी फिल्म लूटकेस रिलीज़ की जाएगी। वहीं आने वाले हफ्तों में अक्षय कुमार की लक्ष्बी बॉम्ब, आलिया भट्ट की सड़क 2 जैसी अन्य फिल्मों को यहां रिलीज़ किया जाएगा। डिज़नी+ हॉटस्टार की तरह Amazon Prime Video और Netflix भी अपने प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड फिल्मे रिलीज़ कर रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi TV, Disney Plus Hotstar, Xiaomi, PatchWatch, Xiaomi Mi TV
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »