बंदूक डिजाइन के साथ Xiaomi MIJIA वायरलेस कार वॉशिंग मशीन लॉन्च, तेजी से साफ होगी कार

Xiaomi ने MIJIA वायरलेस कार वॉशिंग मशीन के लिए क्राउडफंडिंग कैंपेन का ऐलान किया है। नए डिवाइस में एक-क्लिक स्विच है जो ऑपरेशन के दौरान फोम और स्प्रे के बीच ऑप्शनल बन जाता है।

बंदूक डिजाइन के साथ Xiaomi MIJIA वायरलेस कार वॉशिंग मशीन लॉन्च, तेजी से साफ होगी कार

Photo Credit: MIJIA

ख़ास बातें
  • MIJIA वायरलेस कार वॉशिंग मशीन की असली कीमत 499 युआन यानी करीबन रुपये है।
  • नई मिजिया वायरलेस कार वॉशिंग मशीन एक बेहतरीन ऑप्शन है।
  • MIJIA वायरलेस कार वॉशिंग मशीन काफी लाइट है, जिसका वजन सिर्फ 1.3 किलो है।
विज्ञापन
Xiaomi ने MIJIA वायरलेस कार वाशिंग मशीन को क्राउडफंडिंग कैंपन के तहत पेश किया है। इस डिवाइस की मदद से आप अपनी कार को आसानी से धो सकते हैं। इस नई डिवाइस में वन-क्लिक स्विच है जो इस्तेमाल के दौरान फोम और स्प्रे के बीच आसानी से स्विच हो सकता है। इस डिवाइस के लिए क्राउडफंडिंग आज 31 अगस्त से शुरू हो गई है, और इसका पहला शिपमेंट 8 सितंबर से शुरू होगा।

MIJIA वायरलेस कार वाशिंग मशीन को इस्तेमाल के दौरान किसी भी एक्सटर्नल पावर सप्लाई की जरूरत नहीं होती है। इसमें सेल्फ-प्राइमिंग डिजाइन दिया गया है और इसके कारण इसे पानी के नल से कनेक्शन की जरूरत नहीं होती है। Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 2.4MPa का सेल्फ-प्राइमिंग वॉटर प्रेशर है जो 180L प्रति घंटे का पानी आउटपुट प्राप्त कर सकता है।

बैटरी की बात करें तो इस डिवाइस में 2,000mAh का डिटेचेबल बैटरी दी गई है। इसे यूएसबी-सी पोर्ट के जरिए आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इसे 90 मिनट से भी कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें IPX6-रेटिंग दी गई है जो इसे यह वाटर रेजिस्टेंस बनाती है। MIJIA वायरलेस कार वॉशिंग मशीन काफी लाइट वेट है। इसका वजन सिर्फ 1.3 किलोग्राम है। इसको आसानी से एक हाथ से इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

सोप लिक्विड पॉट और गन बैरल डिजाइन के कारण आप साबुन और फोम के बीच आसानी से इसे स्विच कर सकते हैं। मशीन के नोजल को घुमाकर आप इसे 5 मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिवाइस आपको कई प्रकार के क्लीनिंग ऑप्शन देता है। MIJIA वायरलेस कार वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल पौधों को पानी देने के लिए भी किया जा सकता है।

MIJIA वायरलेस कार वॉशिंग मशीन की कीमत

MIJIA वायरलेस कार वॉशिंग मशीन की ओरिजनल कीमत 499 युआन है। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह करीब 5,757 रुपये होते हैं। हालांकि Xiaomi ने क्राउडफंडिंग कैंपेन के दौरान इसे डिस्काउंट कीमत 399 युआन में पेश किया है। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह 4,601 रुपये होते हैं। हालांकि इसे ग्लोबल मार्केट में कब पेश किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MIJIA Wireless Car Washing Machine, Xiaomi
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »