आज शाओमी के सस्ते स्मार्ट टीवी की सेल, यहां से खरीदें

भारत में लॉन्च होने के बाद शाओमी के 'सस्ते' स्मार्ट टीवी की आज दूसरी सेल है। दोपहर 12 बजे से सेल शुरू होगी, जिसमें कंपनी के 32 इंच और 43 इंच वैरिएंट की बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।

आज शाओमी के सस्ते स्मार्ट टीवी की सेल, यहां से खरीदें
ख़ास बातें
  • शाओमी के 'सस्ते' स्मार्ट टीवी की आज दूसरी सेल
  • दोपहर 12 बजे से सेल शुरू होगी
  • फ्लिपकार्ट व मी.कॉम से खरीदें टीवी, अगला मौका मिलेगा 20 मार्च को
विज्ञापन
भारत में लॉन्च होने के बाद शाओमी के 'सस्ते' स्मार्ट टीवी की आज दूसरी सेल है। दोपहर 12 बजे से सेल शुरू होगी, जिसमें कंपनी के 32 इंच और 43 इंच वैरिएंट की बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही 55 इंच वाला स्मार्ट टीवी भी इस सेल का हिस्सा रहेगा। शाओमी मी टीवी4ए सीरीज़ के स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट, मी.कॉम और मी होम स्टोर पर उपलब्ध होंगे। ये स्मार्ट टीवी 32 इंच और 43 इंच वैरिएंट में बिकेंगे। बता दें कि पिछली सेल में ही कंपनी ने शुक्रवार को होने वाली सेल की जानकारी स्पष्ट कर दी थी। बता दें कि जो यूज़र इसे आज खरीदने से चूकते हैं तो उनके लिए अगला मौका 20 मार्च को है।
 

मी टीवी 4ए (43 इंच), मी टीवी 4ए (32 इंच) की कीमत

43 इंच वाले मी टीवी 4ए की बात करें तो इसकी कीमत 22,999 रुपये है। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड धारकों को 5% की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं, 32 इंच वाला मी टीवी 4ए के लिए यूज़र को 13,999 रुपये चुकाने होंगे। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड धारकों को 5% की अतिरिक्त छूट इस पर भी मिलेगी।
 

Xiaomi 43-Inch Mi TV 4A के स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी टीवी 4ए सीरीज़ को चीन में बीते साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में पेश किया गए मॉडल के स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हैं। 43 इंच में मॉडल में फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। इसमें एमलॉजिक टी962 प्रोसेसर के साथ माली 450 एमपी5 जीपीयू दिया गया है। स्मार्ट टीवी में 1 जीबी रैम है और इसकी स्टोरेज 8 जीबी है।

43 इंच के शाओमी मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक एवी कंपोनेट पोर्ट, एक एस/पीडीआईएफ ऑडियो पोर्ट, एक एंटिना पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक पोर्ट है। शाओमी ने 43 इंच टेलीविज़न में डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी होने की बात बताई है। ऑडियो को भारत के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह 11 बटन वाले मी रीमोट के साथ आता है जिसका इस्तेमाल टेलीविज़न के साथ सेट टॉप बॉक्स को नियंत्रित करना संभव है। ऐसा 299 रुपये के मी आर केबल के जरिए संभव हो पाएगा। यह वॉयस कंट्रोल फीचर से लैस है।
 

शाओमी 32 इंच मी टीवी 4ए के स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी टीवी 4ए का 32 इंच मॉडल एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है जिसका व्यूइंग एंगल  178 डिग्री है। इसमें एमलॉजिक 962-एसएक्स चिपसेट के साथ माली 450 एमपी3 जीपीयू, 1 जीबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

32 इंच के शाओमी मी टीवी 4ए के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, दो एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, एक S/PDIF ऑडियो पोर्ट और एक एंटिना पोर्ट शामिल हैं। 32 इंच के मी टीवी 4ए में दो 5 वॉट के स्पीकर हैं। स्टैंड के साथ टेलीविज़न सेट का डाइमेंशन 733x478x180 मिलीमीटर है और वज़न 3.94 किलोग्राम है। यह इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल के साथ आते हैं और वॉयस इनपुट को सपोर्ट नहीं करता।
 

मी टीवी4 (55 इंच) स्पेसिफिकेशन और फीचर

भारत में मी टीवी 4 का 55 इंच वाला वेरिएंट आया है। यह 4K (3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन) से लैस है और एचडीआर को सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इसका 60 हर्ट्ज़ वाला पैनल 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल देता है। यह 64 बिट वाले क्वाड कोर ऐमलॉजिक कॉर्टेक्स-ए 53 प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें माली-टी830 ग्राफिक्स भी जोड़ा गया है। इस स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 8 जीबी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो मी टीवी 4 में 3 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी (3.0 व 2.0) पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा एक एथरनेट पोर्ट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट, डुअल बैंड (2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़) वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.0 के विकल्प इसमें जोड़े गए हैं।

शाओमी ने इस स्मार्ट टीवी को डोल्बी प्लस डीटीएस सिनेमा ऑडियो क्वालिटी से लैस रखा है। इसमें 8 वॉट के डक्ट इनवर्टिड स्पीकर और मी-यूआई आधारित एआई पैचवॉल है, जो खास तौर से भारतीय बाज़ार के लिए तैयार किया गया है। पैचवॉल यूज़र इंटरफेस यूज़र को यूनिवर्सल सर्च जैसे फीचर देता है, वहीं साथ में दिया जाने वाला मी रिमोट सेट-टॉप बॉक्स को नियंत्रित करने में इस्तेमाल होगा। इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर भी है। साथ ही 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट इसमें उपलब्ध रहेगा। इसमें 15 इंडिक भाषाएं भी शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: xiaomi, xiaomi smart tv, xiaomi tv, xiaomi mi tv, xiaomi tv sale

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »