Xiaomi ने लॉन्च किया 1,499 रुपये कीमत वाला Mi Pocket Speaker 2

Xiaomi ने गुरुवार को अपने लेटेस्ट ऑडियो प्रोडक्ट Mi Pocket Speaker 2 से पर्दा उठाया है। यह छोटा स्पीकर है, जो ब्लूटूथ...

Xiaomi ने लॉन्च किया 1,499 रुपये कीमत वाला Mi Pocket Speaker 2

Mi Pocket Speaker 2

ख़ास बातें
  • लेटेस्ट ऑडियो प्रोडक्ट Mi Pocket Speaker 2 से पर्दा उठा
  • ब्लूटूथ 4.1, 5 वॉट स्पीकर और 7 घंटे की बैटरी लाइफ से है लैस
  • Mi Pocket Speaker 2 की कीमत है 1,499 रुपये
विज्ञापन
Xiaomi ने गुरुवार को अपने लेटेस्ट ऑडियो प्रोडक्ट Mi Pocket Speaker 2 से पर्दा उठाया है। यह छोटा स्पीकर है, जो ब्लूटूथ 4.1, 5 वॉट स्पीकर और दावे के मुताबिक 7 घंटे की बैटरी लाइफ लेकर आया है। यानी, दावा किया गया है कि Mi Pocket Speaker 2 सात घंटे लगातार म्यूज़िक प्ले करने में सक्षम है। Mi Pocket Speaker 2  की कीमत है 1,499 रुपये। इसे एक्सक्लूसिव तौर पर मी.कॉम पर उपलब्ध करवाया गया है। यह स्पीकर ब्लैक और व्हाइट रंग में मिलेगा। साथ में मी ब्लूटूथ स्पीकर बेसिक 2 भी है।

ब्लूटूथ 4.1 के साथ Mi Pocket Speaker 2 10 मीटर तक की रेंज में काम करेगा। इसमें 1200 एमएएच की बैटरी होगी। यूएसबी पावर इनपुट 5वोल्ट/1 एम्पेयर (5वॉट) है।

Mi Pocket Speaker 2 की बॉडी पॉलीकार्बोनेट और एबीस मैटेरियल से बनी है। ऊपर का हिस्सा एल्युमिनियम एलॉय का है। फ्रंट में एलईडी स्टेटस इंडिकेटर, इन-बिल्ट माइक्रोफोन, कॉल के समय म्यूज़िक ऑफ का विकल्प है। ध्यान रहे, इसका पिछला वर्ज़न मी पॉकेट स्पीकर अभी तक भारतीय बाज़ार में एनाउंस ही नहीं किया गया है। स्पीकर के अलावा, शाओमी भारतीय बाज़ार में कई इयरफोन, हेडफोन की बिक्री भी करती है। इनमें हैं - Mi Headphones Comfort, Mi In-Ear Headphones Pro HD, Mi Earphones Black, Mi Earphones Silver और Mi Earphones Basic.  

बता दें कि शाओमी ने भारत में हैदराबाद शहर में अपना हज़ारवां सर्विस सेंटर खोला है। जुलाई 2014 से लेकर अब तक कंपनी ने 600 शहरों मे अपने स्टोर का विस्तार किया है। करीब 500 सर्विस सेंटर सिर्फ मी टीवी यूनिट की रिपेयरिंग अधिकृत तौर पर करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi Pocket Speaker 2, Xiaomi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »