टीवी में 3GB की रैम दी गई है और 64GB की स्टोरेज है।
Photo Credit: Amazon
Lumio ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्ट TV Lumio Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) लॉन्च किए हैं।
Lumio ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्ट TV लॉन्च कर दिए हैं। Lumio Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) नाम से ये मॉडल्स मार्केट में पेश किए गए हैं। Vision 9 इनमें फ्लैगशिप मॉडल है जिसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और ऑडियो का दावा किया गया है। टीवी में 7000:1 का कंट्रास्ट रेश्यो दिया गया है। इनमें दमदार चिपसेट लगा है। टीवी में 3GB की रैम दी गई है और 64GB की स्टोरेज है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Lumio Vision 9 (2026) को कंपनी ने फ्लैगशिप मॉडल के रूप में लॉन्च किया है जिसमें 55 इंच और 65 इंच का टीवी आपको मिलता है। इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 72,999 रुपये बताई गई है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Amazon से इन्हें खरीदा जा सकता है। Lumio Vision 7 (2026) टीवी 43 इंच और 55 इंच साइज में आता है। इसके 43 इंच मॉडल की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है।
Lumio Vision 9 में कंपनी ने एडवांस्ड QD MiniLED पैनल का इस्तेमाल किया है। ये टीवी बेहतरीन VA टेक्नोलॉजी से लैस हैं। कंपनी का दावा है कि इनमें डीप ब्लैक मिलते हैं। कंट्रास्ट रेश्यो 7000:1 का है। कहा गया है कि इनमें 2x फास्ट बूटिंग होती है। प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Pentonic 700 चिपसेट इनमें लगा है जिसके साथ 3GB रैम, और 64GB स्टोरेज पेअर की गई है।
टीवी में नेटिव 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जो 240Hz तक जा सकता है। ये टीवी गेमिंग के लिए बेहतरीन बताए गए हैं। वेरिएबल रिफ्रेश रेट के अलावा ऑटो लो लेटेंसी मोड भी इनमें दिया गया है। HDMI 2.1 का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। टीवी में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसके अलावा ये Dolby Vision, HDR10, और HLG जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करते हैं। इनमें 100% NTSC सपोर्ट है। साउंड के लिए टीवी में 50W के स्पीकर लगे हैं। साथ में डुअल सबवूफर, ट्विटर भी हैं। Dolby Atmos का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। टीवी Android 14 के साथ आते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स