इनमें 4K डिस्प्ले दिया गया है जो 3840 × 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है।
Photo Credit: Xiaomi Youpin
सीरीज में कंपनी ने 43 इंच से लेकर 75 इंच तक बड़े टीवी लॉन्च किए हैं।
Xiaomi ने अपने लेटेस्ट स्मार्ट टीवी Redmi TV A Pro 2026 सीरीज के तहत मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं। यह कंपनी की पॉपुलर सीरीज रही है जिसमें कंपनी आए साल सीरीज को अपग्रेड करती है। लेटेस्ट 2026 सीरीज भी अपग्रेड्स के साथ आती है। सीरीज में कंपनी ने 43 इंच से लेकर 75 इंच तक बड़े टीवी लॉन्च किए हैं। इनमें 4K डिस्प्ले दिया गया है जो 3840 × 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। टीवी में 144Hz का रिफ्रेश रेट है और यह गेमिंग मोड में 288Hz तक भी जा सकता है। आइए जानते हैं इन नए स्मार्ट टीवी की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Xiaomi Redmi TV A Pro 2026 सीरीज में कंपनी ने 43 इंच से लेकर 75 इंच तक साइज के मॉडल उतारे हैं। 43 इंच मॉडल की कीमत 1499 युआन (लगभग 20,428 रुपये) है। 55 इंच मॉडल की कीमत 1599 युआन (लगभग 21,700 रुपये) है। इसी तरह सबसे बड़े 75 इंच मॉडल की कीमत 3299 युआन (लगभग 45,000 रुपये) है। इन्हें JD.com और Xiaomi Youpin से भी खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Redmi TV A Pro 2026 में कंपनी ने 43 इंच से लेकर 75 इंच साइज तक के स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। टीवी में 4K डिस्प्ले मिलता है। इनमें 3840 × 2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। स्मार्ट टीवी में 144Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट है जो गेमिंग मोड में 288Hz तक भी जा सकता है। Redmi TV A Pro 2026 के ये टीवी HDR10 को सपोर्ट करते हैं। इनमें 94% तक DCI-P3 वाइड कलर गेमट सपोर्ट दिया गया है। 10.7 बिलियन की कलर डेप्थ इसमें दी गई है।
शाओमी के नए टीवी पैंटाकोर Cortex-A55 चिपसेट से लैस हैं। इनमें Mali-G52 MC1 GPU दिया गया है। इनके साथ में 3GB रैम है और 64GB की स्टोरेज दी गई है। टीवी Xiaomi HyperOS 3 पर रन करते हैं। 75, 65, और 55 इंच मॉडल में कनेक्ट्विटी के लिए डुअल HDMI 2.1 पोर्ट मिलते हैं। इनमें एक HDMI 2.0 पोर्ट दिया गया है। वहीं, USB 3.0 और USB 2.0 पोर्ट भी दिए गए हैं। इसके अलावा AV, ईथरनेट, S/PDIF और एक एंटिना इनपुट भी है। 43 और 50 इंच के मॉडल में केवल HDMI 2.0 पोर्ट दिया गया है। Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी सभी मॉडल्स में दी गई है।
टीवी में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। बड़े साइज के मॉडल में 24W की आउटपुट मिलती है। वहीं छोटे साइज के मॉडल्स में 12W की आउटपुट दी गई है। XiaoAI वॉइस कंट्रोल फीचर भी इनमें दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी