Mi Smart Speaker भारत में 29 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

माना जा रहा है कि लॉन्च होने वाला प्रोडक्ट Xiaomi का स्मार्ट स्पीकर हो सकता है। यह स्पीकर भारत में कंपनी के बढ़ते ऑडियो एक्सेसरीज़ पोर्टफोलियो का एक एडिशन साबित होंगे, जिसमें फिलहाल, TWS, वायरलेस हेडफोन और ब्लूटूथ स्पीकर आदि शामिल हैं।

Mi Smart Speaker भारत में 29 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

‘Smarter Living' वर्चुअल इवेंट 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगा शुरू

ख़ास बातें
  • Xiaomi के बढ़ते ऑडियो पोर्टफोलियो का एक एडिशन साबित होंगे स्मार्ट स्पीकर
  • स्पीकर गूगल असिस्टेंट या फिर अमेज़न अलेक्सा सपोर्ट के साथ आ सकते हैं
  • एक दिन पहले कंपनी ने लॉन्च किया है Mi Smart LED Bulb
विज्ञापन
Xiaomi 29 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘Smarter Living' इवेंट के दौरान अपना पहला स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च कर सकती है, जिसका इशारा कंपनी के एग्जिक्यूटिव द्वारा दिया गया है। Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट के जरिए लॉन्च की जानकारी देते हुए mi.com पर निर्मित माइक्रोसाइट का लिंक साझा किया है। बता दें, यह स्पीकर भारत में कंपनी के बढ़ते ऑडियो एक्सेसरीज़ पोर्टफोलियो का एक एडिशन साबित होंगे, जिसमें फिलहाल, TWS, वायरलेस हेडफोन और ब्लूटूथ स्पीकर आदि शामिल हैं। इसके अलावा भी जैन ने एक अलग ट्वीट के जरिए अन्य प्रोडक्ट लॉन्च की भी जानकारी दी।
 

मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर के साथ-साथ माइक्रोसाइट का लिंक भी साझा दिया है, जिसमें कंपनी के आगामी ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च को टीज़ किया गया। माना जा रहा है कि यह कंपनी का स्मार्ट स्पीकर हो सकता है। यह प्रोडक्ट 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे ‘Smarter Living' वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, जैने ने इस प्रोडक्ट के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके स्मार्ट स्पीकर होने की संभावना है। वहीं, यह माना भी सुरक्षित होगा कि कंपनी का यह स्पीकर गूगल असिस्टेंट या फिर अमेज़न अलेक्सा सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा, कंपनी ने नए स्मार्ट बैंड और स्मार्टवॉच लॉन्च की भी जानकारी पहले ही टीज़ कर दी है।

आपको बता दें, कल Xiaomi ने Mi Smart LED Bulb और Mi Power Bank 3i लॉन्च किए थे। मी स्मार्ट एलईडी बल्ब (B22) की रेटिंग पावर 9 वॉट है और यह 950 लुमेन ब्राइटनेस प्रदान करता है। शाओमी का कहना है कि यह बल्ब लगभग 25,000 घंटे चल सकता है और दावा है कि यह बल्ब 1.6 करोड़ कलर्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस स्मार्ट बल्ब पर आप गूगल व एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट कंट्रोल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मी स्मार्ट एलईडी बल्ब (B22) की कीमत 799 रुपये है और यह आपको व्हाइड बॉडी में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसे आप Mi ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

वहीं, दूसरी ओर शाओमी ने Mi Power Bank 3i को दो बैटरी क्षमता के साथ भारत में लॉन्च किया है, एक 10,000 एमएएच बैटरी क्षमता तो दूसरा 20,000 एमएएच बैटरी क्षमता से लैस है। दोनों ही पावर बैंक वेरिएंट्स यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के द्वारा डुअल इनपुट फीचर के साथ आते हैं। यह पावर बैंक 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, इसके अलावा इसमें एडवांस 12 लेयर सर्किट प्रोटेक्शन दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Smart Speaker

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »