TCL ने सस्ता TV Thunderbird Sparrow 5 SE किया लॉन्च, 60Hz डिस्प्ले, HDR10 जैसे फीचर्स, जानें कीमत

टीवी को कंपनी ने अफॉर्डेबल प्राइस में उतारा है।

TCL ने सस्ता TV Thunderbird Sparrow 5 SE किया लॉन्च, 60Hz डिस्प्ले, HDR10 जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Photo Credit: GizmoChina

TCL ने नया टीवी Thunderbird Sparrow 5 SE लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • यह Android 13 पर रन करता है।
  • यह रैपिड बूट फीचर के साथ आता है।
  • टीवी को JD.com से खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
TCL ने नया टीवी Thunderbird Sparrow 5 SE लॉन्च किया है। टीवी को कंपनी ने अफॉर्डेबल प्राइस में उतारा है। इसमें 43 इंच का डिस्प्ले साइज है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है। यह रैपिड बूट फीचर के साथ आता है जिससे कि टीवी सिर्फ 2 सेकेंड में चालू हो जाता है। साथ ही इसमें सेट टॉप बॉक्स के साथ भी बूट फीचर दिया गया है। यानी दोनों डिवाइसेज साथ में बूट हो सकते हैं। टीवी में 1GB रैम दी गई है और 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

TCL Thunderbird Sparrow 5 SE TV price

TCL Thunderbird Sparrow 5 SE TV को कंपनी ने चीन में लॉन्च (via) किया है। इसकी कीमत 889 युआन (लगभग 10,000 रुपये) है। टीवी को JD.com से खरीदा जा सकता है। 
 

TCL Thunderbird Sparrow 5 SE TV Specifications

TCL Thunderbird Sparrow 5 SE TV में 43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1920 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। टीवी में VA पैनल दिया गया है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे कंट्रास्ट बेहतर दिखता है। यह रैपिड बूट फीचर के साथ आता है जिससे कि टीवी सिर्फ 2 सेकेंड में चालू हो जाता है। साथ ही इसमें सेट टॉप बॉक्स के साथ भी बूट फीचर दिया गया है। यानी दोनों डिवाइसेज साथ में बूट हो सकते हैं। 

टीवी में A53 क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ में 1GB रैम दी गई है और 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज है। टीवी में रिमोट कंट्रोल सपोर्ट है जिसमें तीन कस्टमाइजेबल बटन भी मिलते हैं। इसमें पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स के लिए डेडीकेटेड बटन भी दिए गए हैं। इसमें फुल रेंज हाई पावर स्पीकर कंपनी ने देने की बात कही है जिससे कि यह क्लियर साउंड क्वालिटी डिलीवर कर सकता है। यह Android 13 पर रन करता है। 

टीवी में TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। यह आंखों पर बुरा असर पड़ने से रोकता है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में दो HDMI 2.0 पोर्ट, एक Ethernet पोर्ट, एक USB-A 2.0 पोर्ट और एक AV इनपुट पोर्ट दिया गया है। जिसकी मदद से यह अलग अलग मीडिया से कनेक्ट हो सकता है और इंटरनेट कनेक्टिविटी भी बेहतर तरीके से सपोर्ट कर सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »