55 से 98 इंच तक बड़ी स्क्रीन वाले TCL Q9K Mini LED TV हुए लॉन्च, जानें कीमत

टीवी में 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

55 से 98 इंच तक बड़ी स्क्रीन वाले TCL Q9K Mini LED TV हुए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: GizmoChina

TCL Q9K टीवी 55 इंच से शुरू होते हैं।

ख़ास बातें
  • टीवी में 4 जीबी मैमोरी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
  • टीवी में 2400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • TCL Q9K TV में हालो कंट्रोल टेक्नोलॉजी दी गई है।
विज्ञापन
TCL Q9K mini LED TV कंपनी की ओर से नए टीवी लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने इन्हें घरेलू मार्केट में पेश किया है। टीवी 55 इंच साइज से शुरू होकर 98 इंच तक जाते हैं। 55 इंच वेरिएंट के पैनल में 720 पार्टीशन हैं, जबकि 98 इंच साइज टीवी के पैनल में 1536 पार्टीशन दिए गए हैं। टीवी में 2400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है। इनका डायनेमिक कंट्रास्ट रेश्यो 24000000:1 है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

TCL Q9K Mini LED TV Price

TCL Q9K Mini LED TV की कीमत की बात करें तो 55 इंच के टीवी की कीमत 4,499 युआन (51,800 रुपये) है। जबकि 98 इंच के टीवी का प्राइस 17999 युआन (via) (लगभग 2,07,000 रुपये) है। इन्हें JD.Com जैसे रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है। 
 

TCL Q9K Mini LED TV specifications

TCL Q9K के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें कंपनी के अनुसार, सभी इंडस्ट्री फीचर्स मिलते हैं। टीवी 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच, 98 इंच साइज में आता है। 55 इंच के टीवी में 720 पार्टीशन दिए गए हैं। 65 इंच मॉडल में 1008 पार्टीशन दिए गए हैं। 75 इंच मॉडल में 1248 पार्टीशन हैं। 85/98 इंच मॉडल में 1536 पार्टीशन दिए गए हैं। टीवी में 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डाइनेमिक कंट्रास्ट रेश्यो 24000000:1 का है। 

TCL Q9K TV में हालो कंट्रोल टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें सिक्स क्रिस्टल स्क्वायर कोर, ऑप्टिकल इमेज लेंस, ऑप्टिकल लाइट मैनेजमेंट के लिए ट्रांसिएंट रेस्पॉन्स दिया गया है। TCL Mini LED TV में Quantum Dot Pro 2024 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 98% DCI-P3 कलर गेमट दिया गया है। टीवी में अल्ट्रा हाई फुल स्क्रीन कलर प्योरिटी (95%) और 0.99 से कम Delta E कलर एक्यूरेसी दी गई है। टीवी में लाइट सोर्स का लाइफ स्पैन 1 लाख घंटे का बताया गया है। 

साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें बिल्ट-इन 90W के 7 यूनिट 2.1.2 चैनल हाई-फाई ऑडियो सिस्टम दिया गया है। जिसमें 20W के सब-वूफर भी शामिल हैं। TV में Lingyao M2 हॉस्ट चिप दिया गया है। टीवी में 4 जीबी मैमोरी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। टीवी में Wi-Fi 6 और चार HDMI 2.1 पोर्ट दिए गए हैं।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TCL Q9K, TCL Q9K price, TCL Q9K specifications, TCL Q9K TV
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »