Stuffcool Superpower 20,000mAh 85W पावरबैंक लॉन्च, 30 मिनट में करेगा iPhone को 50 प्रतिशत चार्ज

कीमत की बात की जाए तो Stuffcool Superpower 20,000mAh 85W पावरबैंक की कीमत 4,990 रुपये है।

Stuffcool Superpower 20,000mAh 85W पावरबैंक लॉन्च, 30 मिनट में करेगा iPhone को 50 प्रतिशत चार्ज

Photo Credit: Stuffcool

Stuffcool Superpower पावरबैंक में 20,000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Stuffcool Superpower 20,000mAh 85W पावरबैंक की कीमत 4,990 रुपये है।
  • सुपरपावर 85W पावरबैंक में 20,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • यह सिर्फ 30 मिनट में आईफोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।
विज्ञापन
Stuffcool ने अभी भारतीय बाजार में एक नया पावरबैंक लॉन्च कर दिया है। नया डिवाइस एक सुपरपावर 85W पावरबैंक है, जिसमें 20,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो यूजर्स अपने नोटबुक या निनटेंडो स्विच को चलते-फिरते चार्ज करना चाहते हैं तो वह इस डिवाइस को जरूरी एक्सेसरीज के तौर पर खरीद सकते हैं। यहां हम आपको  Stuffcool के नए पावरबैंक के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Stuffcool Superpower 20,000mAh 85W पावरबैंक की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Stuffcool Superpower 20,000mAh 85W पावरबैंक की कीमत 4,990 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह सिर्फ ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात की जाए तो इस पावरबैंक को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के साथ-साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Stuffcool Superpower 20,000mAh 85W पावरबैंक के फीचर्स और स्पेससिफिकेशंस
सुपरपावर 85W पावरबैंक में 20,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह सिर्फ 30 मिनट में आईफोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। स्टफकूल की सुपरपावर दोनों प्रकार के सी पोर्ट से आउटपुट प्रदान करती है, जिससे यूजर्स एक ही समय में दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। टाइप C1 पोर्ट 65W तक चार्जिंग का सपोर्ट करता है, जिसके यूजर्स सैमसंग, पिक्सेल और अन्य एंड्रॉयड फोन को चार्ज कर सकते हैं। वहीं टाइप C2 पोर्ट iOS डिवाइसेज के लिए 20W तक चार्जिंग प्रदान करता है।

कंपनी का लेटेस्ट पावरबैंक, Stuffcool Palm अल्ट्रा कॉम्पैक्ट पावरबैंक के तुरंत बाद लॉन्च हुआ है। हालांकि नया सुपरपॉवर 85W मैकबुक या अन्य लैपटॉप को आसानी से चार्ज कर सकता है, जिसके लिए इसमें टाइप सी 1 पोर्ट, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और निनटेंडो स्विच गेमिंग कंसोल भी है। यूजर्स अपने इससे आईफोन और अन्य पीडी कंपेटिबल डिवाइसेज को भी कनेक्ट कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »