65 इंच का Sony Bravia XR A80J OLED 4K टीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत

इस नए Sony Bravia XR A80J ओलेड टीवी का मॉडल नंबर XR-65A80J है। 65 इंच 4के टीवी की कीमत भारत में 2,99,990 रुपये है। इसकी सेल सभी Sony सेंटर आउटलेट, इलेक्ट्रोनिक्स स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

65 इंच का Sony Bravia XR A80J OLED 4K टीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Sony Bravia XR A80J OLED TV में मौजूद है HDMI 2.0 पोर्ट
  • सोनी ब्राविया एक्सआर ए80जे ओलेड टीवी में मौजूद है Dolby Vision सपोर्ट
  • टीवी Cognitive Processor XR से लैस है
विज्ञापन
Sony Bravia XR A80J OLED टीवी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह टीवी मॉडल 65 इंच वेरिएंट में आता है, जो कि शानदार व्यूविंग एक्सपीरियंस देने के लिए Cognitive Processor XR से लैस है और इसमें बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए Sound-from-Picture Reality सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, इस टीवी में अल्ट्रा-स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए गेमिंग मोड भी दिया गया है और इसमें HDMI 2.0 के साथ-साथ 4k 120fps वीडियो सपोर्ट भी मौजूद है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो XR OLED Contrast, XR Triluminos Pro और XR Motion Clarity आदि शामिल हैं। नए Sony Bravia XR A80J OLED टीवी में बेहतर ऑडियो और विजुएल एक्सपीरियंस देने के लिए डॉल्बी विज़न और डॉल्बी अटॉमस टक्नोलॉजी दी गई है।
 

Sony Bravia XR A80J OLED TV price in India, availability

इस नए Sony Bravia XR A80J ओलेड टीवी का मॉडल नंबर XR-65A80J है। 65 इंच 4के टीवी की कीमत भारत में 2,99,990 रुपये है। इसकी सेल सभी Sony सेंटर आउटलेट, इलेक्ट्रोनिक्स स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। Sony जल्द ही Bravia A80J OLED सीरीज़ में 77 इंच और 55 इंच मॉडल पेश कर सकती है।
 

Sony Bravia XR A80J OLED TV specifications, features

Sony Bravia XR A80J OLED TV के सभी किनारों पर पतले बेजल्स दिए हुए है, हालांकि टीवी ने निचले हिस्से पर बाकि हिस्सों की तुलना में थोड़े मोटे बेजल मौजूद हैं। जैसे कि हमने बतया यह टीवी शानदार व्यूविंग एक्सपीरियंस देने के लिए Cognitive Processor XR से लैस है। इसमें गेमिंग मोड भी मौजूद है। टीवी में ज्यादा डेप्थ और टेक्सचर देने के लिए XR OLED कॉन्ट्रास्ट सपोर्ट मौजूद है। साथ ही इसमें XR Triluminos Pro भी दिया गया है, जो कि नेचुरली सुंदर रंगों के लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस के साथ 3D कलर डेप्थ प्रोड्यूस करता है और XR Motion Clarity टेक्नोलॉजी मूविंग इमेज को कंट्रोल करती है, ताकि हाई-स्पीड सीन के दौरान ब्लरनेस न हो।

इसके अलावा, Sony Bravia XR A80J OLED TV में बेहतर ऑडियो और विजुएल एक्सपीरियंस देने के लिए डॉल्बी विज़न और डॉल्बी अटॉमस टक्नोलॉजी दी गई है। इसमें गूगल असिस्टेंट, एलेक्सा, एप्पल एयरप्ले 2, और होकिट आदि का भी सपोर्ट मौजूद है। इस टीवी में HDMI 2.1 पोर्ट दिया गया है और यह टीवी 4k 120fps वीडियो को सपोर्ट करता है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें एंबिएंट ऑप्टिमाइज़ेशन, लाइट सेंसर आदि शामिल है। 
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  3. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  4. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  5. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  6. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  7. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  8. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »