Samsung Sero अनोखा रोटेटिंग टीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Sero के 43 इंच स्क्रीन विकल्प की कीमत 1,24,990 रुपये है, जो कि काफी ज्यादा है। लेकिन इसका अनोखा डिज़ाइन इस प्राइज़ टैग के अनुरूप है, जिसे आप हॉरिज़ॉन्टल पोज़िशन से वर्टिकल पॉज़िशन में बदल सकते है।

Samsung Sero अनोखा रोटेटिंग टीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Sero का इस्तेमाल वर्टिकली व हॉरिज़ॉन्टली दोनों प्रकार से किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Sero में मिलेगी सिंगल 43 इंच की स्क्रीन
  • सैमसंग सेरो को ग्लोबली पिछले साल 2019 में लॉन्च किया गया था
  • भारत में Reliance Digital स्टोर्स के माध्यम से ही खरीदा जा सकता है यह टीव
विज्ञापन
Samsung Sero कंपनी का अनोखा रोटेटिंग टीवी है, जो कि हॉरिज़ॉन्टली और वर्टिकली दोनों रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टीवी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Sero का मतलब कोरियन में 'वर्टिकल' होता है, यह एक अनोखा 4K QLED टेलीविज़न है, जो कि अटैच स्टैंड के साथ आता है जिसकी मदद से इस टीवी को पारंपरिक हॉरिज़ॉन्ट व्यूविंग पॉज़िशन से रोटेट करके वर्टिकली पॉज़िशन में स्थित किया जा सकता है। यह टीवी सिंगल 43 इंच 4K QLED वेरिएंट में आया है, जो कि भारत में खरीद के लिए एक्सल्यूसिवली Reliance Digital स्टोर्स पर ही उपलब्ध होगा।
 

Samsung Sero price in India

इस टीवी को सबसे पहले दक्षिण कोरिया में पिछले साल लॉन्च किया गया था। Samsung Sero के 43 इंच स्क्रीन विकल्प की कीमत 1,24,990 रुपये है, जो कि काफी ज्यादा है। लेकिन इसका अनोखा डिज़ाइन इस प्राइज़ टैग के अनुरूप है, जिसे आप हॉरिज़ॉन्टल पोज़िशन से वर्टिकल पॉज़िशन में बदल सकते है, जो कि स्मार्टफोन में लैंडस्कैप मोड और पोट्रेट मोड जैसा ही है। जैसे कि हमने बताया यह टीवी भारत में खरीद के लिए केवल Reliance Digital स्टोर्स के माध्यम से ही उपलब्ध होगा।
 

Samsung Sero specifications, features

यह टीवी सिंगल डिस्प्ले साइज़ 43 इंच में आता है, Samsung Sero में Ultra-HD QLED स्क्रीन दी गई है, जिसकी रिजॉल्यूशन 3,840x2,160 पिक्सल है। इस टीवी में HDR10+ फोर्मेट सपोर्ट दिया गया है और इसका इस्तेमाल कई पॉज़िशन में किया जा सकता है। स्क्रीन के ऑरिएंटेशन को स्विच करने की यह क्षमता टीवी की सिग्नेचर सुविधा है, और इस सुविधा के माध्यम से आप इस टीवी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल काफी आराम से कर सकते हैं।

यूज़र्स इस प्रकार इस टीवी की बड़ी स्क्रीन का इस्तेमाल Instagram और Twitter जैसे वर्टिकल स्क्रोलिंग ऐप्स के लिए कर सकते हैं, जो कि खासतौर पर वर्टिकली स्मार्टफोन स्क्रीन के लिए बनाए गए हैं। ठीक इसी तरह स्मार्टफोन वीडियो, जिसे अक्सर पोट्रेट ऑरिएंटेशन में कैप्चर किया जाता है को भी आप  Sero TV पर देख सकते हैं।

सैमसंग सेरो में 4.1 चैनल फ्रंट-फायरिंग ऑडियो सिस्टम के जरिए 60 वॉट का साउंट आउटपुट डिलिवर होता है। यह स्मार्ट टीवी Tizen आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा, इसमें Apple AirPlay 2, Bixby और Amazon Alexa का सपोर्ट भी मिलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  8. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  7. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  8. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »