65-इंच स्क्रीन साइज तक के 3 Samsung Crystal Vision 4K TV भारत में लॉन्च, कीमत 33,990 रुपये से शुरू

Samsung के नए Samsung Crystal Vision 4K UHD TVs 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं, जिनकी कीमत 33,990 रुपये से शुरू होती है।

65-इंच स्क्रीन साइज तक के 3 Samsung Crystal Vision 4K TV भारत में लॉन्च, कीमत 33,990 रुपये से शुरू

Samsung Crystal Vision 4K UHD TVs की शुरुआती कीमत 33,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • Samsung Crystal Vision 4K यूएचडी टीवी 43, 55 और 65-इंच साइज में आते हैं
  • नई लाइनअप 4 अगस्त, 2023 से Flipkart और Samsung.com पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी
  • चुनिंदा बैंकों के जरिए शॉपिंग करने पर 3000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा
विज्ञापन
Samsung ने Crystal Vision 4K UHD TV लाइनअप में तीन नए मॉडल जोड़े हैं, जो 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज के साथ आता हैं। इनमें लगभग समान फीचर्स मिलते हैं। तीनों ही टीवी स्मार्ट IoT सेंसर से लैस हैं और मल्टी वॉयस असिस्टेंट, स्लिमफिट कैम के साथ वीडियो कॉलिंग, सोलर रिमोट और ऑटो ब्राइटनेस एडजस्टमेंट के लिए कैल्म ऑनबोर्डिंग के साथ आते हैं। इनमें IoT हब भी मिलता है, जो अन्य डिवाइस को कंट्रोल करने में मदद करता है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Samsung Crystal Vision 4K UHD TVs: Price in India and Availability

Samsung के नए क्रिस्टल विजन 4K यूएचडी टीवी 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं, जिनकी कीमत 33,990 रुपये से शुरू होती है। नई लाइनअप 4 अगस्त, 2023 से Flipkart और Samsung.com पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

ग्राहक टेलीविजन खरीदते समय चुनिंदा बैंकों के कार्ड के जरिए शॉपिंग करने पर 3000 रुपये तक का कैशबैक और 12 महीने की No Cost EMI का भी लाभ उठा सकते हैं।
 

Samsung Crystal Vision 4K UHD TVs: Specifications

Samsung Crystal Vision 4K के सभी टीवी मॉडल 16-बिट 3D कलर मैपिंग एल्गोरिदम के साथ सटीक कलर मैपिंग का दावा करते हैं, जो विभिन्न डेटा का विश्लेषण करके एडेप्टिव 4K अपस्केलिंग के साथ एक वास्तविक 4K रिजॉल्यूशन प्रदान करता है। इन टीवी में ऊपर, दाईं और बाईं तरफ बेहद पतले बेजल्स मिलते हैं और नीचे बहुत कम चिन है। टीवी 4K रिजॉल्यूशन, HDR10+ सपोर्ट और PurColor तकनीक से लैस आते हैं। 

इनमें लाइट सेंसर मिलता है, जो कमरे के माहौल के आधार पर ब्राइटनेस को एडजस्ट करता है, जबकि ऑडियो में डॉल्बी डिजिटल प्लस और ओटीएस लाइट सपोर्ट शामिल है। ये साउंड टेक्नोलॉजी मिलकर वर्चुअल स्पीकर के साथ 3D सराउंड साउंड प्रदान करती हैं। इनमें देखे जा रहे कंटेंट के आधार पर ऑडियो अपने आप एडजस्ट होती है।

इनमें मौजूद Crystal Processor 4K लो-रिजॉल्यूशन कंटेंट को 4K रिजॉल्यूशन तक बढ़ाने में सक्षम है। टीवी गेमिंग के लिए ऑटो-लो लेटेंसी मोड (ALLM) और मोशन एक्सेलेरेटर को सपोर्ट करते हैं। इनमें Samsung TV Plus प्लस के एक्सेस के साथ Tizen OS मिलता है, जो Bixby और Alexa वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। इनके साथ सोलरसेल रिमोट आता है, जो कमरे की रोशनी के जरिए चार्ज होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »