Redmi TV रेंज जल्द होगी भारत में लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़

Redmi TVs जल्द ही भारत में दस्तक देंगे, जिसका खुलासा खुद Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने गुरुवार को Redmi Note 10 सीरीज़ वर्चुअल लॉन्च इवेंट के दौरान किया।

Redmi TV रेंज जल्द होगी भारत में लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़
ख़ास बातें
  • चीन में पहले से मौजूद है Redmi TV लाइनअप
  • Xiaomi ने भारत में रेडमी टीवी लॉन्च की जानकारी टीज़ की
  • Redmi ब्रांड के तहत लॉन्च हुआ पहला टीवी था Redmi Smart TV 98-inch
विज्ञापन
Redmi TVs जल्द ही भारत में दस्तक देंगे, जिसका खुलासा खुद Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने गुरुवार को Redmi Note 10 सीरीज़ वर्चुअल लॉन्च इवेंट के दौरान किया। आपको बता दें, कंपनी पिछले साल रेडमी टीवी मॉडल्स की रेंज चीन में लॉन्च कर चुकी है। हालांकि, रेडमी ब्रांड भारत में फिलहाल स्मार्टफोन, पावर बैंक, ऑडियो, एक्सेसरीज़ और वियरेबल्स ही कवर करता है। भारत में रेडमी टीवी के आगमन की घोषणा के अलावा, मनु कुमार जैन ने Mi ब्रांड से Redmi ब्रांड  के अलग होने का भी ऐलान किया।

Xiaomi ने Redmi Note 10 सीरीज़ लॉन्च के अंत में एक टीज़र दिखाया, जिसमें भारत में Redmi TVs के आगमन का ऐलान किया गया था।

मनु कुमार जैन ने कहा, "पिछले साल, हमारे रेडमी ब्रांड ने नई कैटेगरी में एंट्री के साथ एक बड़ा कदम उठाया था।" उन्होंने इवेंट कहा “हमने अपनी फोन-प्लस स्टेटजी शुरू की और कई नए कैटेगरी के तहत प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जैसे पावर बैंक, TWS और फिटनेस बैंड आदि। वहीं, इस साल 2021 में हमें कुछ बड़ा पेश करने पर गर्व है! ”

Redmi ब्रांड के तहत Xiaomi द्वारा लॉन्च किया गया पहला टीवी  Redmi Smart TV 98-inch था, जिसे पिछले साल मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था। बीजिंग आधारित कंपनी ने बाद में अपने रेडमी टीवी पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए Redmi Smart TV X50, Redmi Smart TV X55, और  Redmi Smart TV X65 को मई महीने में लॉन्च किया। इस कैटालॉग में Redmi Smart TV A सीरीज़ और Redmi Smart TV A65 के साथ विस्तार हुआ।

हाल ही में शाओमी ने पिछले महीने Redmi Max 86-inch Ultra HD TV को लॉन्च किया, जिसके साथ Redmi K40 सीरीज़ स्मार्टफोन को पेश किया गया था।

शाओमी ने फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है कि किस रेडमी टीवी मॉडल्स को भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। हालांकि, उम्मीद की जा सकती है कि इससे संबंधित जानकारी से जल्द ही पर्दा उठाया जाएगा।

यहां यह बताना भी जरूरी है कि शाओमी भारत में Mi TV लाइनअप के तहत टीवी पेश कर चुकी है, जिसकी टक्कर मार्केट में मौजूद नए ब्रांड्स जैसे TCL और Vu के साथ-साथ Samsung, LG और Sony जैसे ब्रांड्स से होती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले50.00 इंच
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड4K
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
डाइमेंशन1230.4x719.33
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड4K
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले65.00 इंच
डाइमेंशन1449.6x840.7
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड4K
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले65.00 इंच
डाइमेंशन1457.7x840mm
रिज़ॉल्यूशन4K
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi TV, Redmi India, Redmi, Xiaomi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »