Redmi Smart TV A सीरीज़ से उठा पर्दा, पांच वेरिएंट होंंगे मार्केट में उपलब्ध

Xiaomi ने पहले अपने Redmi ब्रांड के तहत कुछ स्मार्ट टीवी मॉडल लॉन्च किए हैं, Redmi Smart TV X सीरीज़ लेटेस्ट है।

Redmi Smart TV A सीरीज़ से उठा पर्दा, पांच वेरिएंट होंंगे मार्केट में उपलब्ध

Redmi Smart TV A सीरीज़ पांच स्क्रीन साइज़ में आती है

ख़ास बातें
  • Redmi Smart TV A सीरीज़ चीन में हुई लॉन्च
  • 32-इंच से लेकर 65-इंच तक के स्क्रीन साइज़ में किए गए हैं पेश
  • जल्द ही चीन में प्री-ऑर्डर के लिए किए जाएंगे उपलब्ध
विज्ञापन
Redmi Smart TV A सीरीज़ को चीन में Xiaomi सब-ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। आधिकारिक रेडमी स्मार्ट टीवी अकाउंट द्वारा इसकी जानकारी चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर साझा की गई है। ब्रांड ने स्मार्ट टीवी मॉडल के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की, सिवाय इसके कि इसमें पांच स्क्रीन साइज़ होंगे - 32-इंच से लेकर 65-इंच तक के बीच। इसके अलावा, वीबो पोस्ट में कहा गया है कि Redmi Smart TV A सीरीज़ के लिए प्री-ऑर्डर जल्द ही शुरू होंगे, हालांकि, सटीक तारीख की जानकारी नहीं दी गई है।

Xiaomi ने अपने Redmi स्मार्ट टीवी हैंडल के जरिए Weibo पर नए स्मार्ट टीवी लाइनअप की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया। यह स्लिम बेज़ल्स के साथ आता है और सभी स्क्रीन साइज़ का डिज़ाइन एक समान है। पोस्टर ने यह भी खुलासा किया कि नई टीवी सीरीज़ के लिए प्री-ऑर्डर जल्द ही JD.com, Xiaomi Youpin, Xiaomi Mall और अन्य रिटेलर्स के जरिए शुरू होंगे। रेडमी स्मार्ट टीवी ए सीरीज़ में 32-इंच, 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज़ शामिल होंगे।

Xiaomi ने पहले अपने Redmi ब्रांड के तहत कुछ स्मार्ट टीवी मॉडल लॉन्च किए हैं, Redmi Smart TV X सीरीज़ लेटेस्ट है। Redmi Smart TV X50, Redmi Smart TV X55 और Redmi Smart TV X65 मॉडल में बेजल लेस डिज़ाइन और प्रभावशाली फीचर्स जैसे कि फार-फील्ड वॉइस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी, डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एचडी और मोशन कंपेनसेशन (MEMC) हैं।

यह ध्यान देना ज़रूरी है कि रेडमी टीवी के किसी भी मॉडल ने अभी तक भारत में एंट्री नहीं मारी है और नई रेडमी स्मार्ट टीवी ए सीरीज़ देश में आएगी या नहीं, यह देखना बाकी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Smart TV, Redmi Smart TV A series
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  2. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  3. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  5. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  6. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  7. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  8. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  10. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »