165hz Tv

165hz Tv - ख़बरें

  • LG ने लॉन्च किए नए वायरलेस OLED TV: 165Hz रिफ्रेश रेट और स्मार्ट AI फीचर्स शामिल, जानें कीमत
    LG Electronics ने अपने 2026 TV लाइनअप को पेश कर दिया है, जिसमें OLED evo, Micro RGB evo और वायरलेस OLED W6 जैसे नए मॉडल्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, नए TVs में बेहतर ब्राइटनेस, कलर और AI परफॉर्मेंस के लिए α11 AI Processor 4K Gen3 दिया गया है। OLED evo मॉडल्स में Hyper Radiant Color टेक्नोलॉजी और AI अपस्केलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, वायरलेस OLED W6 Zero Connect Box के जरिए बिना तार AV ट्रांसमिशन सपोर्ट करता है। Micro RGB evo सीरीज में RGB LED बैकलाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहतर कलर आउटपुट मिलता है।
  • Hisense ने लॉन्च की MiniLED TV सीरीज, 165Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos ऑडियो के साथ आए नए मॉडल
    Hisense ने अपनी नई 2026 ULED MiniLED TV सीरीज लॉन्च की है, जिसमें U6 और U7 सीरीज के मॉडल शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इन टीवी में MiniLED डिस्प्ले, Full Array Local Dimming और AI आधारित पिक्चर प्रोसेसिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। U7 सीरीज में 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है, जो स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट के लिए बेहतर मोशन हैंडलिंग प्रदान करता है। इसके अलावा टीवी में Dolby Atmos ऑडियो, बड़े स्क्रीन साइज और स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म जैसे Google TV और Fire TV OS का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • LG ने भारत में लॉन्च किए AI और गेमिंग फीचर्स वाले OLED evo और QNED evo TV मॉडल्स, जानें कीमत
    LG Electronics ने भारत में अपनी नई 2025 टीवी रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें OLED evo और QNED evo मॉडल्स शामिल हैं। भारत में OLED evo सीरीज के तहत G5, C5 और B5 मॉडल्स पेश किए गए हैं। G5 सीरीज का 97 इंच अल्ट्रा-लार्ज वेरिएंट 2,499,990 रुपये में मिलेगा, जबकि G5 के 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच मॉडल्स की शुरुआती कीमत 2,67,990 रुपये है। C5 सीरीज 42 इंच से लेकर 83 इंच तक के वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये है। वहीं B5 सीरीज 55 इंच और 65 इंच साइज में 1,93,990 रुपये से शुरू होती है। 
  • Samsung ने भारत में लॉन्च की 2025 की नई TV लाइनअप, फ्री मिलेगा Rs 90 हजार का साउंडबार!
    Samsung ने अपनी 2025 की नई TV रेंज को इंडिया में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है, जिसमें Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED 4K, QLED 4K और The Frame जैसे पॉपुलर मॉडल्स शामिल हैं। सभी टीवी अब Vision AI टेक्नोलॉजी, Glare-Free स्क्रीन और 120Hz तक के रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। कीमत की बात करें तो QLED 4K मॉडल 49,490 रुपये से शुरू होते हैं, The Frame 63,990 रुपये से, Neo QLED 4K रुपये 89,990 से, OLED 1,54,990 रुपये से और Neo QLED 8K मॉडल्स 2,72,990 रुपये से शुरू होते हैं।
  • 55, 65, 75, और 85 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense U8Q 4K Mini LED स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत
    Hisense ने अपना नया स्मार्ट TV Hisense U8Q लॉन्च किया है। यह स्मार्ट TV कंपनी ने 55, 65, 75, और 85 इंच साइज में पेश किया है। U8Q TV में कंपनी ने 4K रिजॉल्यूशन (3840 x 2160 पिक्सल) का सपोर्ट दिया है। इसमें Mini-LED डिस्पले टेक्नोलॉजी है। टीवी 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस स्मार्ट टीवी में 4000 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »