Realme Smart TV SLED 4K भारत में जल्द दे सकता है दस्तक, कीमत ऑनलाइन लीक

फिलहाल, कंपनी ने टीवी के बारे में ज्यादा जानकारी प्रदान नहीं की है, हम बस यह जानते हैं कि यह टीवी 4के रिजॉल्यूशन और 55 इंच के स्क्रीन साइज़ में आएगा। सामने आई पैकेजिंग लीक के साथ यह उम्मीद की जा सकती है कि Realme Smart TV SLED 4K भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

Realme Smart TV SLED 4K भारत में जल्द दे सकता है दस्तक, कीमत ऑनलाइन लीक

Realme Smart TV SLED 4K जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • Realme Smart TV SLED 4K में मिल सकता है 55 इंच वेरिएंट
  • लीक तस्वीर में मॉडल नंबर “RMV2001 SLED TV 55” दिखा है
  • स्मार्ट टीवी भारत लॉन्च की तारीख का फिलहाल नहीं हुआ है
विज्ञापन
Realme Smart TV SLED 4K की कीमत भारत में 69,999 रुपये होगी, जिसकी जानकारी जानें-मानें टिप्सटर द्वारा दी गई है। हाल ही में Realme ने जानकारी दी कि थी वह जल्द ही SLED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए दुनिया का पहला 4K smart TV पेश करेंगे। यह टीवी हाई कलर एक्यूरेसी और TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, जो कि देखते हुए आंखों पर पड़ने वाले स्ट्रेस को कम करेगा। हालांकि, कंपनी ने रियलमी स्मार्ट टीवी स्लेड 4के की लॉन्च तारीख का खुलासा फिलहाल नहीं किया है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल के ट्वीट के अनुसार, Realme Smart TV SLED 4K के 55 इंच डिस्प्ले की कीमत भारत में 69,999 रुपये होगी। अग्रवाल ने टीवी की पैकेजिंग की तस्वीर साझा की है, जिस पर मॉडल नंबर “RMV2001 SLED TV 55” और कीमत देखी जा सकती है। हालांकि, Realme ने फिलहाल यह साझा नहीं किया है कि इस स्मार्ट टीवी को भारत में कब लॉन्च करने की योजना है।

रियलमी SPD Technology के चीफ साइंटिस्ट John Rooymans के साथ मिलकर SLED टेक्नोलॉजी डेवलप करने का काम कर रही है। इसमें NTSC कलर गामुट की 108 प्रतिशत कवरेज दी गई है, इसके साथ ही यह TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है। कंपनी का दावा है कि SLED की एनटीएसटी वैल्यू स्टैंडर्ड LEDs और QLEDs की तुलना में बेहतर होती है, जो कि रियलमी स्मार्ट टीवी स्लेड 4के में बेहतर विजुअल अनुभव प्रदान करने के लिए ज्यादा कलर डिलीवर क्षमता पेश करेगी।

फिलहाल, कंपनी ने टीवी के बारे में ज्यादा जानकारी प्रदान नहीं की है, हम बस यह जानते हैं कि यह टीवी 4के रिजॉल्यूशन और 55 इंच के स्क्रीन साइज़ में आएगा। हाल ही में सामने आई पैकेजिंग लीक के साथ यह उम्मीद की जा सकती है कि Realme Smart TV SLED 4K भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दें, फिलहाल भारतीय मार्केट में रियलमी का 43 इंच और 32 इंच स्मार्ट टीवी उपलब्ध है। यह दोनों ही मॉडल एलईडी डिस्प्ले और एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म के साथ आते हैं। 43 इंच वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है, जबकि 32 इंच के मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »