Philips PUF8297 Smart TV हुआ लॉन्च, 55 से 75 इंच की 4K HD डिस्प्ले से घर पर सिनेमा जैसा फील

Philips PUF8297 स्मार्ट टीवी में 55 इंच से 75 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है।

Philips PUF8297 Smart TV हुआ लॉन्च, 55 से 75 इंच की 4K HD डिस्प्ले से घर पर सिनेमा जैसा फील

Photo Credit: Philips

Philips PUF8297 में 4K HD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Philips ने चीन में एक नया स्मार्ट टीवी Philips PUF8297 लॉन्च किया है।
  • Philips PUF8297 की शुरुआती कीमत 2799 युआन (लगभग 33,387 रुपये) है।
  • Philips PUF8297 स्मार्ट TV में 55 इंच से 75 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Philips ने हाल ही में चीन में एक नया स्मार्ट टीवी Philips PUF8297 लॉन्च किया है। नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को 4 डिस्प्ले साइज 55 इंच, 65 इंच, 70 इंच और 75 इंच का ऑप्शन मिलता है। यहां हम आपको Philips के नए स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Philips PUF8297 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Philips PUF8297 की शुरुआती कीमत 2799 युआन (लगभग 33,387 रुपये) है, लेकिन स्मार्ट टीवी को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 100 युआन (1,192 रुपये) से 300 युआन (3,578 रुपये) के बीच की डिस्काउंट मिल सकता है। उपलब्धता की बात करें तो यह टीवी चीन में पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
 

Philips PUF8297 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Philips PUF8297 स्मार्ट टीवी में 55 इंच से 75 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले से लैस यह स्मार्ट टीवी फिलिप्स की पेटेंटेड एंबिएंट लाइट टेक्नोलॉजी से लैस है, जो टीवी कंटेंट के अनुसार बैक एलईडी लाइट को ऑटोमैटिक एडजस्ट कर सकता है। इससे टीवी का व्यूइंग एक्सपीरियंस ज्यादा बेहतर होता है। यह एक स्मार्ट लाइट सेंसर से भी लैस है, जो स्मार्ट लाइट-सेंसिंग आई प्रोटेक्शन मोड का सपोर्ट करता है। यह इनडोर एंबियंट लाइट में बदलाव को फील कर सकता है और स्क्रीन ब्राइटनेस को ऑटोमैटिक ही एडजस्ट कर सकता है।

साउंड सिस्टम की बात करें तो इस टीवी में बिल्ट-इन ड्यूल इंडीपेंडेंट स्पीकर दिए गए हैं और यह डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रा-वाइड सराउंड साउंड भी है, जो यूजर्स को थिएटर-लेवल का साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह टीवी फार-फील्ड इंटेलिजेंट वॉयस कंट्रोल फंक्शन का भी सपोर्ट करता है। यूजर्स को फंक्शन को एक्टिवेट करने के लिए सिर्फ वेक-अप वर्ड "डिंग डिंग डिंग डांग" कहना होता है और वीडियो कंटेंट सर्च और वैदर क्वेरी जैसे सवालों का उत्तर तुरंत पाया जा सकता है।

Philips ने इस 4K टीवी को पी5 इमेज क्वालिटी एन्हांसमेंट इंजन से लैस किया है, जो MEMC मोशन इमेज क्वालिटी कॉम्पेन्सेशन टेक्नोलॉजी के साथ काम करता है। इसमें हाई-स्पीड मोशन सीन को क्लियर तरीके से कैप्चर किया जा सकता है, इमेज स्मियरिंग को कम किया जा सकता है और ज्यादा साफ तरीके से डिस्प्ले किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »