भारत में टीवी और फिल्मों की स्ट्रीमिंग के लिए 5 शानदार ऐप

भारत में टीवी और फिल्मों की स्ट्रीमिंग के लिए 5 शानदार ऐप
विज्ञापन
जैसे-जैसे ब्रॉडबैंड और सेल्युलर डेटा कनेक्टविटी का विस्तार हो रहा है वैसे-वैसे मूवी और टीवी शो स्ट्रीमिंग करना आसान होता जा रहा है। कम दामों में भारत में कई फिल्म स्ट्रीमिंग सर्विसेज उपलब्ध हैं और इनमें से कई धीमे इंटरनेट कनेक्शन के हिसाब से भी हैं। अगर आप फिल्मों की बफरिंग करते हैं तो आप इन सर्विस का मजा ले सकते हैं। ये सभी सर्विस वैध हैं और ठीकठाक दाम में उपलब्ध हैं। इन सर्विस पर फिल्मों और टीवी शोज का एक अच्छा कलेक्शन मौजूद है।

हॉटस्टार
स्टार ग्रुप का ऐप हॉटस्टार लाइव स्पोर्ट देखने के लिए शानदार है। लेकिन इस पर आप कई टीवा शोज और फिल्मों की स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात कि हॉटस्टार पूरी तरह से मुफ्त है। हॉटस्टार पर टीवी शो और फिल्मों का एक बड़ा कलेक्शन है जिसे बिना साइनअप किए ही इसकी वेबसाइट के साथ-साथ एंड्रॉयड व आईओएस ऐप के जरिए स्मार्टफोन पर देखा जा सकता है। अंग्रेजी व हिंदी के अलावा हॉटस्टार विभिन्न भारतीय भाषाओं में मौजूद है।

हॉट्स्टार की एड-फ्री प्रीमियम सर्विस स्ब्सक्रिप्शन पर कई शो उपलब्ध हैं जिनमें गेम ऑफ थ्रोन्स भी शामिल हैं। ये शो अमेरिका में ऑन एयर जाने के समय ही हॉटस्टार पर देखे जा सकते हैं।
 

कीमत: मुफ्त (एड के साथ); 199 रुपये प्रति महीने (प्रीमियम)

डाउनलोड: एंड्रॉयड, आईओएस और वेबसाइट

स्पूल
भारत में वीडियो स्ट्रीमिंग बिजनेस में एंट्री करने वाली सबसे पहली सर्विस में से एक स्पूल थी। स्पूल पर अंग्रेजी भाषा में कंटेट उपलब्ध नहीं है लेकिन इस पर बिना रजिस्ट्रेशन मुफ्त में कुछ फिल्मों को देखा जा सकता है। पर स्पूल पर उपलब्ध सभी फिल्में मुफ्त नहीं हैं। 150 रुपये प्रति महीने के सब्स्क्रिप्शन के साथ स्पूल की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध पूरे कैटेलॉग को एक्सेस किया जा सकता है। मुफ्त कैटेलॉग खासा अच्छा है और मुफ्त उपलब्ध कैटेलॉग पर आपको हाल ही में रिलीज हुई कई हिंदी फिल्में मिल जाएंगी।
 

कीमत: 150 रुपये प्रति महीना

डाउनलोड: एंड्रॉयड, आईओएस और वेबसाइट

नेटफ्लिक्स
फिल्मों और टीवी शो के लिए अमेरिका की सबसे पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विस 2016 में भारत में लॉन्च हुई है। सुपीरियर यूआई प्लैटफॉर्म के साथ नेटफ्लिक्स पर डोमेस्टिक वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस पर प्रतिबंध है। लेकिन बात करें यूजर इंटरफेस की तो फिलहाल, इस पर लाखों की संख्या में कंटेट मौजूद है।

नेटफ्लिक्स दूसरी स्ट्रीमिंग सर्विस से ज्यादा महंगी है। नेटफ्लिक्स पर 500 रुपये प्रतिमहीने की दर से प्लान की शुरुआत होती है लेकिन हमें लगता है कि इसके शानदार यूआई और नेटफ्लिक्स ओरिजनल जैसा कंटेट आपको कहीं और नहीं मिलेगा। लेकिन निराशा करने वाली बात है कि नेटफ्लिक्स पर ऑफलाइन सपोर्ट नहीं मिलता है। अगर आपके पास एक धीमा इंटरनेट कनेक्शन है तो नेटफ्लिक्स बेकार है।
 

कीमत: 500 रुपये प्रति महीने से शुरुआत

डाउनलोड: विंडोज़ मोबाइल, एंड्रॉयड, आईओएस और वेब

वूट
वायकॉम18 की हाल ही में लॉन्च हुई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस वूट मुफ्त है और इसकी लाइब्रेरी में उपलब्ध कंटेट भी अच्छा है। पहली बार में ही हमें वो फिल्में दिख गईं जो हाल ही में रिलीज हुई थीं और जिन्हें हम देखना चाहते थे। वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में ऐसे विकल्प हर बार नहीं मिलते। हमें इसकी लाइब्रेरी में मौजूद भारतीय फिल्में पसंद आईं और हमें लगता है कि इंटरनेशनल फिल्मों के कलेक्शन को और बेहतर किया जा सकता है। इसके अलावा इस सर्विस पर यूज़र पॉपुलर टीवी शो जैसे बिग बॉस और बालिका वधू के अलावा कुछ ओरिजिनल टीवी सीरीज भी देख सकते हैं।
 

कीमत: मुफ्त

डाउनलोड: एंड्रॉयड, आईओएस और वेबसाइट

हूक
हूक पर फिल्मों और टीवी शो का एक बड़ा कैटेलॉग है जिसमें दूरदर्शन का क्लासिक टीवी शो नुक्कड़ भी शामिल है। हूक का यूज़र इंटरफेस दूसरी मुफ्त सर्विस से काफी अच्छा है। 14 दिन के मुफ्त ट्रायल के बाद आपको इस सर्विस का मजा लेने के लिए 199 रुपये प्रति महीने चुकाने होंगे।
 

कीमत: 199 रुपये प्रति महीने

डाउनलोड: आईओएस, एंड्रॉयड और वेबसाइट

इसके अलावा बिगफ्लिक्स, मूविज़, इरोज़ नाउ, बॉक्स टीवी, सोनी एलआईवी, डिट्टो टीवी, ओग्ले, हंगामा और युप्पटीवी जैसी सर्विस भी मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »