Oppo Smart TV पॉप-अप कैमरा के साथ मार सकता है एंट्री, डिज़ाइन और स्क्रीन डिटेल्स भी आई सामने

साझा किए वीडियो में Oppo smart TV के डिज़ाइन के साथ पतले बेजल्स, सेंट्रल स्टैंड और ऊपरी हिस्से पर स्थित कैमरा देखा गया है।

Oppo Smart TV पॉप-अप कैमरा के साथ मार सकता है एंट्री, डिज़ाइन और स्क्रीन डिटेल्स भी आई सामने

Oppo smart TV का एक वेरिएंट हो सकता है किफायती

ख़ास बातें
  • Oppo smart TV अगले महीने किया जाएगा लॉन्च
  • Oppo ने वीडियो साझा कर दिखाई स्मार्ट टीवी की झलक
  • क्वांटम डॉट डिस्प्ले से लैस होगा ओप्पो का पहला स्मार्ट टीवी
विज्ञापन
Oppo smart TV को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा और लॉन्च से पहले अब कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी की झलक दिखाने के साथ-साथ इसके स्क्रीन रिजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट की भी जानकारी दी है। Oppo द्वारा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा की गई वीडियो में मुताबिक, आगामी टीवी 4K रिजॉल्यूशन के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस वीडियो में ओप्पो स्मार्ट टीवी का फर्स्ट लुक देखने को मिला है, जिसमें बेजल-लेस डिज़ाइन और पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल की झलक दिखी है। इसके अलावा जाने-माने टिप्सटर ने कंपनी के इस पहले टीवी के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी ऑनलाइन लीक की है।

Oppo ने वीबो पर एक वीडियो साझा की है, इस वीडियो में 4K 120fps पर चलने वाले Oppo smart TV की फुटेज देखने को मिली है। वीडियो में ओप्पो स्मार्ट टीवी के डिज़ाइन के साथ पतले बेजल्स, सेंट्रल स्टैंड और ऊपरी हिस्से पर स्थित कैमरा देखा गया है। Digital Chat Station टिप्सटर के अनुससार, कहा गया है कि टीवी का कैमरा मॉड्यूल पॉप-अप डिज़ाइन के साथ आएगा

टिप्सटर ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि ओप्पो स्मार्ट टीवी में लिफ्टिंग कैमरा सॉल्यूशन दिया जाएगा। इसके अलावा टीवी में 55 इंच और 65 इंच का स्क्रीन साइज़ आएगा। साथ ही इसमें क्वांटम डॉट डिस्प्ले 4K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। टिप्सटर ने तो यह भी जानकारी दी है कि कंपनी साउंड के लिए टॉप डैनिश ऑडियो ब्रांड के साथ मिलकर काम कर रही है। यह Bang & Olufsen हो सकते हैं, क्योंकि कंपननी इससे पहले भी इनके साथ काम कर चुकी है। अंत में टिप्सटर ने दावा किया कि ओप्पो स्मार्ट टीवी या फिर इसका एक वेरिएंट किफायती दाम में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें, पिछले दिनों ही रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि ओप्पो अपने स्मार्ट टीवी पर पिछले साल दिसंबर से काम कर रही है, जो कि इस साल जून में फाइनल हुआ है। कंपनी ने जून में पुष्टि करते हुए संकेत दिया था कि टीवी भी इनके अगले लाइनअप का हिस्सा है। पिछले हफ्ते कंपनी ने OPPO Developer Conference (ODC) 2020 के दौरान स्मार्ट टीवी लॉन्च की जानकारी दी थी, जिसके मुताबिक यह टीवी अक्टूबर में पेश किया जाएगा। हालांकि सटीक तारीख का फिलहाल ऐलान नहीं किया गया है।

इस महीने की शुरुआत में 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर ओप्पो स्मार्ट टीवी के दो 55 इंच और 65 इंच के टीवी मॉडल लिस्ट किए गए थे, जहां दोनों साइज़ के 10 मॉडल थे। इसके अलावा इसके रिमोट को भी ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर मॉडल नंबर RC-001D के साथ लिस्ट किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Smart TV, Oppo Smart TV 4K, Quantum dot display
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »