Oppo TV अक्टूबर में देगा दस्तक, हो जाइए तैयार

रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि कंपनी ने OPPO Developer Conference (ODC) 2020 के दौरान स्मार्ट टीवी लॉन्च की जानकारी दी, जिसके मुताबिक यह टीवी अक्टूबर में पेश किया जाएगा।

Oppo TV अक्टूबर में देगा दस्तक, हो जाइए तैयार
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है Oppo TV लॉन्च की जानकारी
  • रिपोर्ट के मुताबिक OPPO Developer Conference (ODC) 2020 के दौरान हुआ ऐलान
  • स्मार्ट टीवी को लेकर लम्बे समय से खबरों में है ओप्पो
विज्ञापन
Oppo स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पिछले लम्बे समय लम्बे से अपने पहले स्मार्ट टीवी लॉन्च को लेकर खबरों में बनी हुई थी। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अब जाकर आधिकारिक तौर पर स्मार्ट टीवी लॉन्च से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने OPPO Developer Conference (ODC) 2020 के दौरान ऐलान किया कि कंपनी का पहला स्मार्ट टीवी अक्टूबर महीने में दस्तक देगा। कंपनी ने इस इवेंट के दौरान चीन के लिए ColorOS 11 और OPPO Watch ECG Edition से पर्दा उठाया है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, OPPO अगली लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी होगी जो स्मार्ट टीवी मार्केट में उतरने वाली है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि कंपनी ने OPPO Developer Conference (ODC) 2020 के दौरान स्मार्ट टीवी लॉन्च की जानकारी दी, जिसके मुताबिक यह टीवी अक्टूबर में पेश किया जाएगा। बता दें, यह पहली बार नहीं है, जब ओप्पो स्मार्ट टीवी की जानकारी इस तरह सार्वजनिक हुई है। इससे पहले भी कंपनी के द्वारा स्मार्ट टीवी लॉन्च के संकेत दिए जा चुके हैं।

आपको बता दें, मार्च में खबर आई थी कि ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट Liu Bo ने खुद खुलासा किया था कि कंपनी जल्द ही टीवी सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है और इस टीवी को साल 2020 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, जून महीने में लगाए जा रहे कयास पर खुद ओप्पो ने मुहर लगाते हुए चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर टीज़र तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में ओप्पो के विभिन्न प्रोडक्ट्स को दर्शाया गया था, जिसमें सबसे अंत में स्मार्ट टीवी आउटलाइन देखने को मिली थी।

इस लिस्ट में बाकि सभी प्रोडक्ट्स कंपनी द्वारा पेश किए जा चुके हैं, हालांकि बस टीवी ही है जो कंपनी ने अब-तक पेश नहीं किया है। तब पुष्टि हुई थी कि आने वाले दिनों में कंपनी अपना पहला टीवी लॉन्च कर सकती है, वहीं अब इसके लॉन्च की भी पुष्टि कर दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Smart TV

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »