Oppo Smart TV के लिए हो जाइए तैयार, कंपनी ने दी जानकारी

Oppo ने प्रोडक्ट्स की उनकी लॉन्च तारीख के साथ एक लम्बी लिस्ट साझी की है। इस लम्बी लिस्ट में सबसे नीचे टीवी की आउटलाइन देखने को मिली है जिसके साथ 'टीवी' शब्द लिखा है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 जून 2020 12:19 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने की पुष्टि, पाइपलाइन में है स्मार्ट टीवी
  • ओप्पो स्मार्ट टीवी के बारे में कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं
  • अधिकारिक लॉन्च तारीख पर भी है अभी सस्पेंस

Oppo ने ज़ारी की थी हाल ही में लॉन्च हुए प्रोडक्ट्स की लिस्ट

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अब स्मार्टफोन के साथ-साथ अन्य सेगमेंट में भी अपने हाथ आज़माना शुरू कर रही हैं। Realme ने हाल ही में भारत में अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था। Oneplus भी 2 जुलाई को नए स्मार्ट टीवी लॉन्च करने जा रही है। इन सब के बाद अब Oppo ने भी पुष्टि कर दी है कि वो भी जल्द ही स्मार्ट टीवी सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है। बता दें, लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि ओप्पो जल्द ही स्मार्ट टीवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है, लेकिन अब कंपनी ने इन कयासों पर मुहर लगा दी है। कंपनी ने वीबो अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में कंपनी के विभिन्न प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिसमें टीवी भी शामिल है। हालांकि, इस तस्वीर के जरिए कुछ ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं होता, लेकिन ओप्पो टीवी की मौजूदगी पुख्ता हो गई है।

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Oppo ने प्रोडक्ट्स की उनकी लॉन्च तारीख के साथ एक लम्बी लिस्ट साझी की है। इस लम्बी लिस्ट में सबसे नीचे टीवी की आउटलाइन देखने को मिली है जिसके साथ 'टीवी' शब्द लिखा है। बता दें, मार्च में खबर आई थी कि ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट Liu Bo ने खुद खुलासा किया था कि कंपनी जल्द ही टीवी सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है और इस टीवी को साल 2020 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, उस वक्त भी ओप्पो टीवी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी। कंपनी का लेटेस्ट पोस्ट भी कुछ इसी तरह का है, जिसमें केवल टीवी की झलक देखने को मिली है, उससे संबंधित कोई अन्य जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।
Advertisement

गौर करने वाली बात यह है कि ओप्पो ने टीवी को उस लिस्ट में शामिल किया था, जिसमें कंपनी ने हाल ही में लॉन्च प्रोडक्ट पेश किए हैं। इन प्रोडक्ट्स की लिस्ट में Oppo Enco W51 true wireless earphones, Oppo Band आदि शामिल हैं। इससे इशारा मिलता है कि कंपनी द्वारा टीवी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन कंपनी ने अब तक न तो इस टीवी के बारे में और न ही इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक की है।

गौरतलब है कि ओप्पो स्मार्ट टीवी लॉन्च हो जाने के बाद, इसकी टक्कर अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों से होगी जिनके टीवी हाल ही में मार्केट में लॉन्च हुए हैं। रियलमी ने हाल ही में अपने दो स्मार्ट टीवी मॉडल भारत में लॉन्च किए हैं, जिसमें 32 इंच और 43 इंच वेरिएंट शामिल हैं। रियलमी टीवी के 32 इंच के मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है और 43 इंच टीवी की कीमत 21,999 रुपये है। इसके अलावा वनप्लस जो पिछले साल ही भारत में स्मार्ट टीवी सेगमेंट में दस्तक दे चुकी है, वो आने वाली 2 जुलाई को दो अन्य नए स्मार्ट टीवी लॉन्च करने जा रही है। वहीं, यह टीवी किफायती प्राइस रेंज में पेश किए जाएंगे, जिसकी शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से कम होगी।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Smart TV
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  3. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  7. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.