OnePlus भारत में लॉन्च करने वाली है दो नए स्मार्ट टीवी, 2 जुलाई को उठेगा पर्दा

स्मार्ट टीवी कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन ही लॉन्च किया जाएगा, यह लॉन्च इवेंट 2 जुलाई को शाम 7 बजे शुरू होगा।

OnePlus भारत में लॉन्च करने वाली है दो नए स्मार्ट टीवी, 2 जुलाई को उठेगा पर्दा

OnePlus की नज़र अब किफायती स्मार्ट टीवी सेगमेंट पर

ख़ास बातें
  • OnePlus के सीईओ Pete Lau ने दी नए लॉन्च की जानकारी
  • मिड-रेंज और एंट्री-लेवल सेगमेंट में पेश किए जाएंगे नए टीवी
  • वनप्लस ने पिछले साल भारत में की थी टीवी सेगमेंट में एंट्री
विज्ञापन
OnePlus भारत में अपने स्मार्ट टीवी लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए 2 जुलाई को दो नई स्मार्ट टीवी सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल देश में बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले हैं, क्योंकि ये एंट्री-लेवल स्मार्ट टीवी सेगमेंट में होने के साथ-साथ मिड-रेंज के अंदर होंगे। यह OnePlus TV Q1 और OnePlus TV Q1 Pro से अलग होंगे, जो कि पिछले साल भारत में लॉन्च हुए थे। दोनों ही टीवी देश में वनप्लस टीवी के शुरुआती दो वेरिएंट के तौर पर लॉन्च हुए थे, जिनकी कीमत 69,900 रुपये से शुरू होती है।
 

OnePlus के यह दो नए स्मार्ट टीवी Vu और Xiaomi जैसे स्मार्ट टीवी ब्रांड को टक्कर देंगे, जो मिड-रेंज और एंट्री लेवलमार्केट सेगमेंट में विभिन्न मॉडल्स ऑफर करते हैं। इसके अलावा, Realme ने भी पिछले महीने से भारत में अपने स्मार्ट टीवी सेगमेंट की शुरुआत कर दी है। वनप्लस के संस्थापक और सीईओ Pete Lau ने सोमवार को अपने ट्वीट के माध्यम से इन नए स्मार्ट टीवी लॉन्च की जानकारी दी। इसके तुरंत बाद ही कंपनी ने प्रेस रिलीज़ ज़ारी करके इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, इन दो नए वनप्लस टीवी सीरीज़ का उद्देश्य अलग-अलग स्क्रीन साइज़ में मिड-रेंज के साथ-साथ एंट्री-लेवल सेगमेंट में प्रीमियम एक्सपीरियंस प्रदान करना है। इशारा मिला है कि वनप्लस के नए स्मार्ट टीवी की शुरुआत 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

पिछले साल सितंबर में वनप्लस टीवी लॉन्च करते हुए Lau ने बताया था कि कंपनी मौजूदा 55 इंच के स्क्रीन साइज़ से छोटे साइज़ के टीवी लॉन्च नहीं करेगी। उन्होंने कहा था कि भारतीय घरों में छोटे स्क्रीन साइज़ के टीवी काफी समान्य है, लेकिन वह भारत में एक अलग सेगमेंट की जरूरत को पूरा करना चाहते हैं। लेकिन अब लगता है कि कंपनी ने नए मॉडल के साथ जनता तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए अपनी योजना को बदल दिया है।

वनप्लस ने अपने नए स्मार्ट टीवी के किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। लेकिन कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज़ में यह जरूर बताया है कि नए मॉडल में "philosophy of burdenless design" और बेस्ट डिस्प्ले दिया जाएगा।

स्मार्ट टीवी कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन ही लॉन्च किया जाएगा, यह लॉन्च इवेंट 2 जुलाई को शाम 7 बजे शुरू होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus TV, OnePlus smart TV, OnePlus

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »