Realme Smart TV भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

Realme Smart TV की बिक्री 2 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। शुरुआत में Realme Smart TV कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Realme Smart TV भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • Realme Smart TV में मीडियाटेक एमएसडी6683 प्रोसेसर का इस्तेमाल
  • Realme TV में चार स्पीकर सिस्टम है
  • रियलमी स्मार्ट टीवी से मजबूत परफॉर्मेंस की उम्मीद
विज्ञापन
लंबे समय से सुर्खियों में बने रहने के बाद Realme ने आखिरकार अपने पहले स्मार्ट टेलीविज़न से पर्दा उठा लिया है। Realme Smart TV को दो स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध कराया गया है, ये हैं 32 इंच और 43 इंच। रियलमी स्मार्ट टीवी लॉन्च करने के साथ कंपनी अब भारतीय मार्केट में बजट स्मार्ट टेलीविज़न सेगमेंट में एंट्री मार दी है, जहां पर Xiaomi, Vu और Blaupunkt जैसे ब्रांड पहले से काफी लोकप्रिय हैं।
 

Realme Smart TV price, availability

रियलमी स्मार्ट टीवी के 32 इंच वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि 43 इंच वेरिएंट को 21,999 रुपये में बेचा जाएगा। टेलीविज़न की बिक्री 2 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। शुरुआत में Realme Smart TV कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। Realme ने ऐलान किया है कि टेलीविजन सेट को जल्द ही ऑफलाइन स्टोर्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Realme Smart TV specifications

रियलमी स्मार्ट टीवी मार्केट में दो अलग-अलग स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध होगा। 32-inch Realme Smart TV 1366x768 पिक्सल (एचडी-रेडी) रिजॉल्यूशन के साथ आएगा, जबकि 43 इंच वेरिएंट 1920x1080 पिक्सल (फुल-एचडी) रिजॉल्यूशन में उपलब्ध होगा। स्क्रीन साइज़ और रिजॉल्शून के अलावा दोनों ही वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन व फीचर्स के एक जैसे होंगे। Realme Smart TV एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर चलता है। इसमें यूज़र्स को एंड्रॉयड टीवी के गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस मिलेगा। Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसे इस टेलीविज़न सेट पर पहले से इंस्टॉल मिलेंगे।

Realme Smart TV के अन्य स्पेसिफिकेशन में 400 निट्स की पिक ब्राइटनेस, एचडीआर 10 स्टेंडर्ड तक सपोर्ट, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। टेलीविज़न में मीडियाटेक एमएसडी6683 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि MediaTek को दुनिया भर में स्मार्ट टेलीविज़न के लिए बेस्ट चिपसेट बनाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में रियलमी स्मार्ट टीवी से मजबूत परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है।

Realme TV में चार स्पीकर सिस्टम है और 24 वॉट रेटेड साउंड आउटपुट के साथ आता है। स्पीकर सिस्टम में दो फुल-रेंज ड्राइवर्स और दो ट्वीटर्स हैं। इसके अलावा डॉल्बी ऑडियो और ब्लूटूथ 5.0 के लिए भी सपोर्ट है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  7. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  9. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »